Breaking News featured यूपी

अखिलेश यादव का वार, कहा- भाजपा को जासूसी से ही फुर्सत नहीं तो विकास…

अखिलेश यादव का वार, कहा- भाजपा को जासूसी से ही फुर्सत नहीं तो विकास...

लखनऊ: यूपी विधानसभा चुनाव 2022 से पहले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सक्रियता बढ़ती जा रही है। उन्‍होंने शुक्रवार को एक बार फिर सत्‍ताधारी बीजेपी सरकार को निशाने पर लिया है।   

सपा का समाज जोड़ो अभियान है: अखिलेश यादव

सपा सुप्रीमो ने कहा कि, समाजवादी पार्टी जनता के साथ है और जनता समाजवादी पार्टी के साथ है। भाजपा लोकतंत्र को कमजोर करने में लगी है। भाजपा का जन ‘आशीर्वाद’ छद्म अभियान है। सपा का समाज जोड़ो अभियान है। भाजपा सरकार को जासूसी करने से ही फुर्सत नहीं है, वह विकास कब करेगी? भाजपा के नए-नए अभियान वस्तुत: जनता की ताकत के सामने सरकार की घबराहट के द्योतक है।

अखिलेश यादव ने शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि, भाजपा ने जिला पंचायत चुनावों के नतीजों को अपनी गुण्डागर्दी से बदला है। लोकतंत्र में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव की मर्यादा को उसने तार-तार किया है। भाजपा षड्यंत्र के तहत समाजवादी पार्टी के प्रति अभद्र भाषा का प्रयोग करती है। भाजपाई आईटी सेल के जरिए भेष बदलकर सपा के खिलाफ झूठे प्रचार को बढ़ावा देने में लगी है।

भाजपा का संकल्‍प पत्र झूठ का पुलिंदा  

पूर्व यूपी सीएम ने कहा कि, भाजपा ने अपने संकल्प-पत्र को झूठ का पुलिंदा बना दिया। किसान की आय आज कितनी है, जिसे भाजपा ने दोगुनी करने का वादा किया? उसकी रूपरेखा आज तक नहीं बताई गई। किसान को न तो अपनी फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) मिला, न ही फसलों की उत्पादन लागत का डेढ़ गुना मूल्य मिल पा रहा है। भाजपा सरकार किसान विरोधी काले कृषि कानून बनाकर किसानों की खेती छीनने का प्रबंध कर लिया है। मंहगाई क्यों बढ़ रही है, भाजपा बताए यह कब कम होगी?

अखिलेश यादव ने कहा कि, आरएसएस की रणनीति पर काम करने वाला राजनैतिक संगठन भारतीय जनता पार्टी है। यह उद्योगपतियों का पक्षधर संगठन है। भाजपा राज में अन्याय, अत्याचार, बलात्कार, शोषण बढ़ा है और महिलाओं का अपमान हुआ है। सड़क-बिजली-पानी सभी का अकाल है। डबल इंजन की सरकार हर मोर्चे पर बेहद कमजोर साबित हुई है। वास्तव में भाजपा नेतृत्व अपने अहंकार में डूबा हुआ है। उन्‍होंने कहा, वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में जनता बदलाव की मांग कर रही है। वह ईवीएम मशीन के जरिए अपना निर्णय देकर भाजपा को सत्‍ता से बाहर का रास्ता दिखा देगी और सपा सरकार पर विश्वास जताएगी।

Related posts

चोटी कटने की वारदात का शिकार हुई 8 साल की बच्ची, इलाके में सनसनी

Pradeep sharma

प्रधानमंत्री ने प्रगति ‘प्रो एक्टिव गवर्नेंस एंड टाइमली इम्प्लीमेंटेशन’ के प्रगति की समीक्षा की

mahesh yadav

रियो ओलम्पिक: निशानेबाजी में भारत का खाता नहीं खोल सके बिंद्रा

bharatkhabar