नई दिल्ली। देश में इन दिनों महिलाओं की चोटी काटने का विवाद चल रहा है। पुलिस भी इस बात की पता लगाने में जुटी हुई है कि आखिर यह सब कुछ कर कौन रहा है। इसी कड़ी में दिल्ली से अब एक और नया मामला सामने आया है। मामला रविवार का है जहां मौजपुर स्थित मोहनपुरी इलाके का है। लेकिन देखने वाली बात यह है कि इस बार किसी महिला की नहीं बलकि इस बार एक नाबालिक 8 साल की बच्ची की चोटी कटी है।
मामला सामने आने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है। लोगों में दहशत का माहौल देखा जा रहा है। पुलिस भी इस घटना के काफी परेशान है। पीड़िता का नाम भूमि बताया जा रहा है। पीड़ित बच्ची के पिता का कहना है कि रोजाना की तरह सभी लोग एक साथ खाना खा रहे थे। उन्होंने बताया है कि खाने के बाद अगली सुबह जब उनकी पत्नी भूमि को उठाने के लिए गई तो उनकी पत्नी ने देखा की भूमि की चोटी कटी हुई है।
आपको बता दें कि इस दिनों देश के अलग अलग राज्यों से चोटी काटने का विवाद सामने आ रहा है। इस मामले ने प्रशासन से लेकर पुलिस तक की नाक में दम कर रखा है। वही इस मामले के बाद पीड़ित बच्ची काफी खौफ में आ रखी है। ऐसे मामलों की शुरूआत राजस्थान से हुई थी। धीर-धीरे कर देश के अलग अलग राज्यों से यह मामला सामने आने लग गया। पुलिस को अभी तक इस घटना के कोई पुख्ता सबूत हासिल नहीं हुए हैं कि इसके पीछे किसका हाथ है।