UP News: गोवर्धन पुलिस के लिए गिरिराज शिला प्रकरण चुनौती का विषय बन गई है। आज चार दिन हो जाने के बावजूद भी पुलिस के हाथ अभी तक कोई सुराग नहीं लगा।
ये भी पढ़ें :-
थाना प्रभारी गोवर्धन मौके पर पंडा-पुजारियों से जांच पड़ताल करते हुए। वहीं, हिंदू महासभा की अध्यक्ष छाया गौतम ने मौके पर पहुंच कर विरोध किया। उन्होंने कहा कि इस तरह की छेड़छाड़ हमारे इष्ट से बहुत गलत है। ऐसे दोषियों को प्रशासन जल्दी पकड़े और कड़ी से कड़ी सजा दें।
वहीं, चार दिन हो जाने के बावजूद खुलासा ना होने पर जनता में भी पुलिस के प्रति आक्रोश नजर आया। इस मामले को हल करने के लिए पर कई मंडल अध्यक्षों ने पुलिस को सात दिन का अल्टीमेटम दिया गया।