featured यूपी

कांग्रेस प्रवक्‍ता का बड़ा आरोप, कहा- भाजपा सवालों के जवाब नहीं दे पा रही, इसीलिए…

कांग्रेस प्रवक्‍ता का बड़ा आरोप, कहा- भाजपा सवालों के जवाब नहीं दे पा रही, इसीलिए...

लखनऊ: कांग्रेस महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी शुक्रवार (16 जुलाई) को लखनऊ दौरे पर थीं। इस दौरान राजधानी स्थित गांधी प्रतिमा पर उन्‍होंने मौन प्रदर्शन करते हुए सरकार के खिलाफ अपना विरोध जताया। लेकिन इसी दौरान कार्यकर्ताओं की अफरा-तफरी के चलते गांधी प्रतिमा की दीवार ढह गई।

इस मामले में यूपी कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष अजय कुमार लल्लू सहित कई पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं पर एफआइआर दर्ज की गई है। इस पर पार्टी प्रवक्‍ता अंशु अवस्‍थी ने भाजपा सरकार को निशाने पर लिया है।

सत्‍ता के नशे में चूर है भाजपा: अंशु अवस्‍थी

कांग्रेस प्रवक्‍ता अंशु अवस्‍थी ने कहा कि, भाजपा सवालों को लेकर जवाब नहीं दे पा रही है, इसीलिए ऐसे कृत्य किये जा रहे हैं। भाजपा मूल जिम्मेदारियों को छोड़कर केवल सत्ता के नशे में चूर है। उन्‍होंने कहा कि, रोजगार के सवाल पर मुख्यमंत्री को सांप सूंघ जाता है।

अंशु अवस्‍थी ने कहा कि, प्रियंका गांधी ने भाजपा को खुली चुनौती दी है। धरने पर बैठना लोकतांत्रित अधिकार है। प्रियंका गांधी ने मुख्यमंत्री को चैलेंज किया है। प्रियंका गांधी का ये संदेश है कि भाजपा सरकार जनता की आवाज़ को दबा नहीं सकती।

यूपी में जनता परेशान- अजय कुमार लल्लू

इससे पहले कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि, सरकार केवल मुकदमा लिखने का काम कर रही है। जब अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठाई जाती है तो सरकार को सहन नहीं होता है। आज यूपी में कानून व्यवस्था ध्वस्त है, नौजवानों के लिए रोजगार नहीं है, सरकार की दमनकारी नीतियों से जनता त्रस्त है।

अजय कुमार लल्लू ने आगे कहा कि, हम इन मुकदमों से डरने वाले नहीं है। हम राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के सिपाही हैं। प्रियंका गांधी से योगी सरकार डर गई है। बीते दिन जिस तरह से सरकार को खुली चुनौती दी गई, सरकार इससे डर गई है। मुकदमे जितने चाहे उतने लिख लें, हम सच और जनता के लिए लड़ते रहेंगे।

Related posts

चीन, पाक के साथ लड़ाकू विमान बनाने की योजना पर कर रहा काम

mahesh yadav

CM योगी और मंत्री स्वाति सिंह के बीच बढ़ी दूरियां ?

Pradeep sharma

दिल्ली में एक और हफ्ते बढ़ा लॉकडाउन, सीएम ने कहा ठीक रहा तो करेंगे अनलॉक

pratiyush chaubey