featured यूपी राज्य

UP Election 2nd Phase Voting: यूपी की 55 सीटों पर 61.06 फीसदी मतदान

विधानसभा चुनाव की तारीखें तय! जानिए 5 राज्यों में कब होंगे मतदान?

UP Election 2nd Phase Voting || उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 की दूसरे चरण के मतदान सोमवार यानी आज प्रदेश के 9 जिलों की 55 विधानसभा सीटों पर प्रारंभ हो चुका है पोलिंग पार्टियों ने मतदाता केंद्र पर मॉक पोलिंग से ईवीएम मशीन की टेस्टिंग के बाद सुबह 7:00 बजे से मतदान शुरू हो गए हैं।

  • 55 सीटों पर 61.06 फीसदी मतदान
  • 3 बजे तक 51.93 फीसदी मतदान
  • 1 बजे तक 39.07 फीसदी मतदान
  • बरेली में अभिनेत्री दिशा पाटनी के पिता रिटायर्ड डिप्टी एसपी जगदीश पाटनी और उनकी मां पदमा पाटनी ने मतदान किया।
  • 11 बजे तक % 23.03 फीसदी मतदान
  • 55 सीटों पर 9 बजे तक 9.45% फीसदी मतदान
जिला  9:00 बजे तक 11:00 बजे तक 1:00 बजे तक 3:00 बजे तक दूसरे चरण में मतदान
सहारनपुर 09.77 25.26 42.44 56.70 67.52
बिजनौर 10.01 24.34 36.64 51.79 62.11
मुरादाबाद 10.03 25.99 42.28 56.04 64.56
संभल 10.78 22.95 38.01 49.11 58.88
रामपुर 08.37 21.76 40.10 52.74 62.31
अमरोहा 10.83 22.99 40.90 60.06 66.15
बदायूं 09.14 21.87 35.57 47.72 56.83
बरेली 08.36 20.99 39.41 50.18 58.82
शाहजहांपुर 09.18 21.58 35.47 46.86 55.20
कुल औसतन मतदान 09.45 23.03 39.07 51.93 61.06
प्रदेश वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने डाला वोट

उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री और संसदीय कार्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने शाहजहांपुर विधानसभा में अपना वोट डाला। सुरेश कुमार खन्ना ने प्रताप कॉलोनी में बनी पोलिंग बूथ पर मतदान किया वह मौजूदा वक्त में शाहजहांपुर सदर सीट से विधायक हैं। आठवीं बार विधायक रहे खन्ना नौवीं बार फिर से इस सीट पर अपनी किस्मत आजमाने के लिए चुनावी मैदान में हैं।

9 जिलों की 55 विधानसभा सीटों पर वोटिंग 

यूपी के 9 जिलों की 55 विधानसभा सीटों पर आज चुनाव होना है। इसमें सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, संभल, रामपुर, अमरोहा, बदायूं, बरेली और शाहजहांपुर शामिल है। दूसरे चरण के तहत कुल मतदाताओं की संख्या 2014 2441 है। जिनमें से पुरुष मतदाताओं की संख्या 10761476 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 9379704 है। वहीं क्षेत्र में थर्ड जेंडर समुदाय के मतदाओं की संख्या 1261 है।

Related posts

पीएसएलवी के सबसे लंबे मिशन की उल्टी गिनती शुरू

bharatkhabar

शूटिंग के दौरान पूरी चाल शांत हो जाती थी: गधूल फिल्‍म के निर्देशक गणेश शेलर

Trinath Mishra

राजघाट पर मौन व्रत रख धरने पर बैठे कपिल मिश्रा, कुमार को मनाएंगे संजय सिंह

Rani Naqvi