featured यूपी राज्य

UP Election 1st Phase Voting: यूपी में प्रथम चरण की 58 सीटों पर 59.87 फीसदी मतदान

अंतिम चरण में जानिए कितने प्रतिशत हुआ मतदान,

UP Election 1st Phase Voting || उत्तर प्रदेश की 18 विधानसभा के गठन के लिए प्रथम चरण के मतदान शुरू हो चुकी है। प्रथम चरण के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 11 जिलों की 58 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी हैं। जिनमें मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, हापुड़, बागपत, बुंदलशहर, शामली, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, मथुरा और आगरा जिले वोट पड़ रहे हैं। 

प्रथम चरण में 59.87 फीसदी मतदान

चुनाव आयोग के बयान के मुताबिक प्रथम चरण के मतदान में 59.87 फीसदी मतदान हुआ है। जिनमें सबसे अधिक मतदान शामली में दर्ज किए गए हैं। जहां शाम 66.14 फीसदी मतदान हुए। आगरा में 60.23 फीसदी मतदान, अलीगढ़ में 60.49 फीसदी मतदान, बुलंदशहर में 60.57 फीसदी मतदान, नोएडा में 54.38 फीसदी मतदान, गाजियाबाद में 52.43 फीसदी मतदान, हापुड़ में 60.53 फीसदी मतदान, मथुरा में 62.90 फीसदी मतदान, मेरठ में 60 फीसदी मतदान, मुजफ्फरनगर में 65.32 फीसदी मतदान, बागपत में 61.25 फीसदी मतदान हुए है। 

आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी नहीं करेंगे मतदान

आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी बुधवार यानी आज उत्तर प्रदेश के प्रथम चरण के चुनाव में मतदान नहीं करेंगे। बता दे जयंत चौधरी मथुरा विधानसभा क्षेत्र के मतदाता है। आरएलडी प्रमुख का कहना है कि वह चुनावी रैलियों में व्यस्त होने के कारण वोट डालने नहीं जाएगे. ऐसे में जहां सभी राजनीतिक पार्टियां जनता से बढ़-चढ़कर वोट करने की अपील कर रही है। वही आरएलडी प्रमुख खुद ही मतदान में हिस्सा नहीं ले रहे।

11:00 बजे तक 20.03 फ़ीसदी मतदान

पश्चिमी यूपी के 11 जिलों में 11:00 बजे तक 20.03 फ़ीसदी मतदान हुआ है। यह आंकड़े सुबह 7:00 बजे से सुबह 11:00 बजे तक के हैं. जिसमें सबसे आगे शामली जिला है. जहां अभी तक कुल 22.83 फीसदी मतदान हो चुका है। आगरा में 20.30 फीसदी मतदान, अलीगढ़ में 17.91 फीसदी मतदान, बुलंदशहर में 21.62 फीसदी मतदान, नोएडा में 19.23 फीसदी मतदान, गाजियाबाद में 18.24 फीसदी मतदान, हापुड़ में 22.80 फीसदी मतदान, मथुरा में 20.73 फीसदी मतदान, मेरठ में 18.54 फीसदी मतदान, मुजफ्फरनगर में 22.65 फीसदी मतदान, बागपत में 22.30 फीसदी मतदान हुए है। 

भाजपा सांसद महेश शर्मा ने किया मतदान

भाजपा सांसद महेश शर्मा ने नोएडा के सेक्टर 15A बूथ नंबर 1 से मतदान किया। उन्होंने कहा कि “हमारे परिवार के सभी लोगों ने यहां मतदान दिया है हमें लोकतंत्र के इस पर्व में भाग लिया है।”

बीते 2 घंटे में 7.93 फ़ीसदी मतदान

पश्चिमी यूपी के 11 जिलों में 2 घंटों में 7.93 फ़ीसदी मतदान हुआ है। यह आंकड़े सुबह 7:00 बजे से सुबह 9:00 बजे तक के हैं. जिसमें सबसे आगे बागपत जिला है. जहां अभी तक कुल 8.93 फीसदी मतदान हो चुका है। आगरा में 7.53 फीसदी मतदान, अलीगढ़ में 8.26 फीसदी मतदान, बुलंदशहर में 7.51 फीसदी मतदान, नोएडा में 8.33 फीसदी मतदान, गाजियाबाद में 7.37 फीसदी मतदान, हापुड़ में 8.20 फीसदी मतदान, मथुरा में 8.30 फीसदी मतदान, मेरठ में 8.44 फीसदी मतदान, मुजफ्फरनगर में 7.50 फीसदी मतदान, शामली में 7.70 फीसदी मतदान हुए है।

शामली में शांतिपूर्ण मतदान जारी

शामली की जिला अधिकारी जगजीत कौर ने सुबह मतदान शुरू होते ही सभी मतदान केंद्र का दौरा किया उन्होंने बताया कि सभी मतदाता केंद्रों पर काम शुरू हो चुका है हालांकि कुछ पोलिंग बूथ पर ईवीएम की खराबी का मामला सामने आया था लेकिन आप ईवीएम को बदल दिया गया है इसी के साथ जिले में सभी जगहों पर शांतिपूर्ण मतदान जारी हैं।

2.28 करोड़ मतदाता तय करेंगे 623 प्रत्याशियों की किस्मत

पश्चिमी यूपी व ब्रज क्षेत्र के 2.28 करोड़ मतदाता 623 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। इनमें 73 महिला प्रत्याशी भी शामिल है। वही प्रथम चरण के चुनाव में भाजपा के सामने 2017 विधानसभा चुनाव के आंकड़ों को दोहराने की चुनौती है।  वहीं सपा- आरएलडी गठबंधन भी पहले चरण में बढ़त बनाने के लिए पूरी तरह से एड़ी चोटी का बल लगाए हुए हैं। इसी के साथ ही पूरे दमखम के साथ बसपा और कांग्रेस भी चुनावी मैदान में खड़ी है। 

प्रथम चरण में क्या है मतदाता केंद्र की व्यवस्था

वहीं प्रशासन की ओर से दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए सभी मतदान केंद्र पर व्हील चेयर की व्यवस्था की गई। प्रथम चरण के चुनाव के लिए कुल 10853 मतदाता केंद्र और 26027 पोलिंग बूथ पर वोट डाले जा रहे हैं। वही 467 आदर्श मतदाता केंद्र बनाए गए हैं। 139 पिंक पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। जिसमें सभी कर्मचारी एवं अधिकारी महिलाएं होंगी। वही 61 पीडब्ल्यूडी पोलिंग बूथ बनाए गए हैं इसमें दिव्यांगजन मतदान कर सकेंगे।

सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त

मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया है कि चुनाव आयोग ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त के लिए 79 से कंपनियां केंद्रीय सुरक्षा बल तैनात किए हैं। वही एक पोलिंग बूथ पर 1250 मतदाता मतदान कर सकेंगे। कोरोना को देखते हुए मतदान के लिए पोलिंग बूथ पर थर्मल स्कैनर, हैंड सैनिटाइजर,ग्लव्स, फेस मास्क, फेस शील्ड, पीपीई किट,  साबुन पानी की पर्याप्त व्यवस्था की गई है वही मतदाताओं की सुविधा के लिए वोटर कार्ड भी वितरित किए गए हैं।

2017 में पश्चिमी यूपी में क्या रहा आंकड़ा

यूपी विधानसभा चुनाव 2017 में भाजपा को 58 सीटों में से 53 सीटों पर जीत हासिल हुई थी। हालांकि इस बार कृषि कानून विरोधी आंदोलन के तहत पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भाजपा का सामना सपा और रालोद गठबंधन   हो सकता है। वही इन चुनाव में सपा और बसपा को दो-दो सीटें और राष्ट्रीय लोक दल को एक सीट पर जीत हासिल हुई थी। यूपी विधानसभा चुनाव 2017 में पश्चिमी यूपी पर 64.2 फीसदी मतदान हुआ था। 

योगी सरकार के 9 मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर 

उत्तर प्रदेश के प्रथम चरण के चुनाव में योगी सरकार के 9 मंत्रियों की परीक्षा होनी है जिसमें चीनी उद्योग एवं गन्ना मंत्री सुरेश राणा, स्वास्थ्य राज्यमंत्री अतुल गर्ग, वित्त एवं चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह, समाज कल्याण राज्य मंत्री जीएस धर्मेश, वन राज्य मंत्री अनिल शर्मा, जलशक्ति व बाढ़ नियंत्रण राज्य मंत्री दिनेश खटीक, पशुधन मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल शामिल हैं।

इसी के साथ ही राजनीति में अच्छी पकड़ रखने वाले अवतार सिंह भड़ाना, चौधरी बाबू लाल और उत्तराखंड की राज्यपाल रहीं बेबी रानी मौर्य की भी परीक्षा प्रथम चरण के चुनाव में होनी है।

Related posts

राम मंदिर की झांकी ने प्राप्त किया प्रथम स्थान, नवनीत सहगल व शिशिर सिंह ने की सराहना

Aman Sharma

29 जुलाई 2023 का राशिफल, जानें आज का पंचांग और राहुकाल

Rahul

आरोपी ने तोड़ी दरिंदगी की सारी हदें

Pradeep sharma