UP By Election 2022: यूपी में मैनपुरी लोकसभा सीट और रामपुर व खतौली सीट पर उपचुनाव के लिए वोटिंग चल रही है। मतदान शाम छह बजे तक होगा। उपचुनाव के नतीजे 8 दिसंबर को आएंगे।
- खतौली विधानसभा सीट पर उपचुनाव में 3 बजे तक 40.20 फीसदी मतदान हुआ है।
- मैनपुरी लोकसभा सीट के लिए हो रहे उपचुनाव में पहले दो घंटे 3 बजे तक 44.13 प्रतिशत मतदान हुआ है। अभी मतदान की रफ्तार धीमी है।
- रामपुर में 3 बजे तक 26.32 प्रतिशत मतदान हुआ है।
- खतौली विधानसभा सीट पर उपचुनाव में 11 बजे तक 20.70 फीसदी मतदान हुआ है।
- मैनपुरी लोकसभा सीट के लिए हो रहे उपचुनाव में पहले दो घंटे 11 बजे तक 19.5 प्रतिशत मतदान हुआ है। अभी मतदान की रफ्तार धीमी है।
- रामपुर में 11 बजे तक 11.3 प्रतिशत मतदान हुआ है।
मैं इस क्षेत्र की बहू हूं: डिंपल
वोट डालने के बाद मैनपुरी लोकसभा सीट से सपा उम्मीदवार डिंपल यादव ने कहा कि मैनपुरी के लोगों ने बहुत प्यार दिया है। मैं इस क्षेत्र की बहू हूं।
चुनाव आयोग आंखें बंद करके बैठा है: अखिलेश
अखिलेश यादव ने कहा कि अब हमें 2024 की अच्छी तैयारी करनी पड़ेगी। निष्पक्ष फैसला नहीं लिया जा रहा है। विरोध करने पर केस दर्ज कराए जाते हैं। चुनाव आयोग आंखें बंद करके बैठा है।
भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने वोट डाला
रामपुर में पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी और उनकी पत्नी सीमा नकवी ने मतदान किया। रामपुर में निर्वाचन कार्यों की कंट्रोल रूम के कर्मचारी मॉनिटरिंग कर रहे हैं।
- खतौली विधानसभा सीट पर उपचुनाव में सुबह 9:00 बजे तक 6.9 फीसदी मतदान हुआ है।
- मैनपुरी लोकसभा सीट के लिए हो रहे उपचुनाव में पहले दो घंटे 9 बजे तक 5.2 प्रतिशत मतदान हुआ है। अभी मतदान की रफ्तार धीमी है।
- रामपुर में 9 बजे तक 3.97 प्रतिशत मतदान हुआ है।
Saifai, Etawah (UP) | SP MP Ram Gopal Yadav cast his vote for the #MainpuriByElection today.
He says, “Dimple Yadav (party’s candidate for the by-election) will win with three times more votes than what Netaji (Mulayam Singh Yadav) used to get.” pic.twitter.com/5fADldj4uv
— ANI (@ANI) December 5, 2022
समाजवादी पार्टी के नेता राम गोपाल यादव ने वोट डाला
उत्तर प्रदेश उपचुनाव 2022: इटावा में मैनपुरी लोकसभा सीट के लिए समाजवादी पार्टी के नेता राम गोपाल यादव ने वोट डाला। उन्होंने कहा हमारी पार्टी जिस प्रकार से जीतते आ रही है वैसे ही जीतेगी।