featured यूपी

UP By Election 2022: 3 बजे तक मैनपुरी में 44.13, खतौली में 40.20 और रामपुर में 26.32 फीसदी मतदान

voting UP By Election 2022: 3 बजे तक मैनपुरी में 44.13, खतौली में 40.20 और रामपुर में 26.32 फीसदी मतदान

UP By Election 2022: यूपी में मैनपुरी लोकसभा सीट और रामपुर व खतौली सीट पर उपचुनाव के लिए वोटिंग चल रही है। मतदान शाम छह बजे तक होगा। उपचुनाव के नतीजे 8 दिसंबर को आएंगे।

  • खतौली विधानसभा सीट पर उपचुनाव में 3 बजे तक 40.20 फीसदी मतदान हुआ है।
  • मैनपुरी लोकसभा सीट के लिए हो रहे उपचुनाव में पहले दो घंटे 3 बजे तक 44.13 प्रतिशत मतदान हुआ है। अभी मतदान की रफ्तार धीमी है।
  • रामपुर में 3 बजे तक 26.32 प्रतिशत मतदान हुआ है।

WhatsApp Image 2022 12 05 at 3.59.47 PM UP By Election 2022: 3 बजे तक मैनपुरी में 44.13, खतौली में 40.20 और रामपुर में 26.32 फीसदी मतदान

  • खतौली विधानसभा सीट पर उपचुनाव में 11 बजे तक 20.70 फीसदी मतदान हुआ है।
  • मैनपुरी लोकसभा सीट के लिए हो रहे उपचुनाव में पहले दो घंटे 11 बजे तक 19.5 प्रतिशत मतदान हुआ है। अभी मतदान की रफ्तार धीमी है।
  • रामपुर में 11 बजे तक 11.3 प्रतिशत मतदान हुआ है।

मैं इस क्षेत्र की बहू हूं: डिंपल
वोट डालने के बाद मैनपुरी लोकसभा सीट से सपा उम्मीदवार डिंपल यादव ने कहा कि मैनपुरी के लोगों ने बहुत प्यार दिया है। मैं इस क्षेत्र की बहू हूं।

चुनाव आयोग आंखें बंद करके बैठा है: अखिलेश
अखिलेश यादव ने कहा कि अब हमें 2024 की अच्छी तैयारी करनी पड़ेगी। निष्पक्ष फैसला नहीं लिया जा रहा है। विरोध करने पर केस दर्ज कराए जाते हैं। चुनाव आयोग आंखें बंद करके बैठा है।

346 638d7b39663d7 UP By Election 2022: 3 बजे तक मैनपुरी में 44.13, खतौली में 40.20 और रामपुर में 26.32 फीसदी मतदान

भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने वोट डाला
रामपुर में पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी और उनकी पत्नी सीमा नकवी ने मतदान किया। रामपुर में निर्वाचन कार्यों की कंट्रोल रूम के कर्मचारी मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

  • खतौली विधानसभा सीट पर उपचुनाव में सुबह 9:00 बजे तक 6.9 फीसदी मतदान हुआ है।
  • मैनपुरी लोकसभा सीट के लिए हो रहे उपचुनाव में पहले दो घंटे 9 बजे तक 5.2 प्रतिशत मतदान हुआ है। अभी मतदान की रफ्तार धीमी है।
  • रामपुर में 9 बजे तक 3.97 प्रतिशत मतदान हुआ है।

समाजवादी पार्टी के नेता राम गोपाल यादव ने वोट डाला
उत्तर प्रदेश उपचुनाव 2022: इटावा में मैनपुरी लोकसभा सीट के लिए समाजवादी पार्टी के नेता राम गोपाल यादव ने वोट डाला। उन्होंने कहा हमारी पार्टी जिस प्रकार से जीतते आ रही है वैसे ही जीतेगी।

Related posts

Congress Rally: बेरोजगारी और जीएसटी के मुद्दे पर कांग्रेस की रैली आज, दिल्ली में कई रूट बंद

Rahul

मां के सम्मान पर आई आंच तो बेटे ने होठों पर लिपस्टिक लगाकर किया समर्थन, सोशल मीडिया पर वायरल ​हो रहा वीडियो

Trinath Mishra

मंत्री बनवाने, सरकारी अनुदान दिलवाने के नाम पर करते थे ठगी, पुलिस ने दबोचा तो उगल दिया राज

bharatkhabar