featured करियर यूपी

UP Board Result 2022: आज जारी होगा यूपी बोर्ड का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

photo6120678419910996765 UP Board Result 2022: आज जारी होगा यूपी बोर्ड का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

UP Board Result 2022: उत्तर प्रदेश बोर्ड के उन करीब 52 लाख विद्यार्थियों के नतीजे की घड़ी आ गई है। दोपहर पहले 10वीं और फिर 12वीं के परिणाम घोषित किए जाएंगे। यूपी बोर्ड के सचिव दिव्यकांत शुक्ल के अनुसार, दोपहर 2 बजे हाईस्कूल और शाम 4 बजे इंटरमीडिएट के नतीजे जारी किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें :-

Aaj Ka Rashifal: 18 जून को इन राशियों के व्यवसाय में मिलेगी सफलता, आज का राशिफल

यहां करें चेक रिजल्ट
10वीं और 12वीं का रिजल्ट यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर जारी किया जाएगा। परिणाम देखने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर सबमिट करना होगा।

ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

  • यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर जाएं।
  • अब High School Exam 2022 Result के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपके स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा, जिसमें अपना रोल नंबर व जन्म तिथि भरकर जमा करें।
  • अब आपक स्क्रीन पर परिणाम दिखने लगेगा।
  • इसके बाद इसे डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें।

परीक्षाओं के लिए 51 लाख 92 हजार 689 छात्रों ने कराया था पंजीकरण
बता दें कि यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं इस वर्ष मार्च से अप्रैल के बीच हुई थी। बोर्ड द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, परीक्षाओं के लिए 51 लाख 92 हजार 689 छात्रों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से 47 लाख 75 हजार 749 छात्रों ने परीक्षा में हिस्सा लिया था।

10वीं में पंजीकृत 27 लाख 81 हजार 654 विद्यार्थियों में से 15 लाख 53 हजार 198 लड़के और 12 लाख 28 हजार 456 लड़कियां हैं। वहीं 12वीं में पंजीकृत 24 लाख 11 हजार 35 विद्यार्थियों में 13 लाख 24 हजार 200 लड़के और 10 लाख 86 हजार 835 लड़कियां है।

बताते चलें कि इस बार रिजल्ट राजधानी लखनऊ की बजाय यूपी बोर्ड के मुख्यालय प्रयागराज से ही जारी होंगे। दरअसल बीते कुछ समय से प्रयागराज के बजाय लखनऊ से रिजल्ट जारी होते थे।

Related posts

Karnatka: PFI और SDPI नेताओं के घर और दफ्तर पर कर्नाटक पुलिस ने मारा छापा

Rahul

सीरम इंस्टीट्यूट कोरोना वैक्सीन के लिए आवेदन करने वाली दूसरी कंपनी बनी- सूत्र

Hemant Jaiman

जीएसटी विधेयक 16 राज्यों में पारित, राष्ट्रपति की मंजूरी को तैयार

bharatkhabar