featured यूपी राज्य

यूपी विधानसभा चुनाव 2022: सपा को लगा करारा झटका, रमा निरंजन सहित चार एमएलसी ने थामा भाजपा का हाथ

FEYHzJbVgAArVO3 यूपी विधानसभा चुनाव 2022: सपा को लगा करारा झटका, रमा निरंजन सहित चार एमएलसी ने थामा भाजपा का हाथ

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर अब केवल कुछ ही महीने बाकी रहे हैं। चुनाव की नज़दीकियों को देखते हुए। राजनीतिक पार्टियों में उथल-पुथल का दौर शुरू हो चुका है। इसी बीच बुधवार को उत्तर प्रदेश की सत्तासीन भाजपा में समाजवादी पार्टी के चार वरिष्ठ नेता शामिल हो गए हैं। जिससे समाजवादी पार्टी को चुनाव से पहले बहुत बड़ा झटका लग गया है। 

ये भी पढ़े: Delhi Pollution: सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान दिल्ली ने उठाया पराली का मुद्दा, केंद्र ने किया WFH से इनकार

सपा दल के ये 4 नेता भाजपा में हुए शामिल

सपा को छोड़कर भाजपा में शामिल हुए इन वरिष्ठ नेताओं की लिस्ट में सबसे पहला नाम एमएलसी नरेंद्र भाटी इसके बाद इस लिस्ट में सीपी चंद्र, रविशंकर सिंह और रमा देवी निरंजन का नाम शामिल है।

भाजपा ने किया स्वागत

सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए इन सभी चार वरिष्ठ नेताओं का प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने स्वागत किया साथ ही प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और डॉक्टर दिनेश शर्मा की मौजूदगी में इन सभी को भाजपा पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई गई।

Related posts

सेवा दिवस के तौर पर भाजपा शासित राज्य मना रहे हैं पीएम मोदी का जन्मदिन

piyush shukla

धर्मस्थलों, शॉपिंग मॉल खोलने के लिए यूपी सरकार ने जारी की गाइडलाइंस, इन नियमों का करना होगा पालन

Rani Naqvi

11वें दिन फिल्म संजू के कलेक्शन ने खोले 300करोड़ के क्लब के दरवाजे, बनाएं नए रिकॉर्ड

mohini kushwaha