featured यूपी

UP Air Pollution: दिल्ली से सटे यूपी के जिलों की आबोहवा हुई खराब, गाजियाबाद का एक्यूआई 300 के पार

FgrJ5qlaUAIJJkX UP Air Pollution: दिल्ली से सटे यूपी के जिलों की आबोहवा हुई खराब, गाजियाबाद का एक्यूआई 300 के पार

UP Air Pollution: दिल्ली से सटे यूपी के जिलों की आवोहवा खराब होने लगी है। इन जिलों में एक्यूआई लेवल बेहत खराब है। अनुमान लगाया जा रहा है कि दीपावली के आसपास इन इलाकों में हवा में प्रदूषण और बढ़ सकता है।

ये भी पढ़ें :-

27 अक्टूबर 2023 का राशिफल, जानें आज का पंचांग और राहुकाल

नेशनल एयर क्वालिटी इंडेक्स के मुताबिक नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में हवा में सबसे ज्यादा प्रदूषण देखने को मिल रहा है। आज यानी शुक्रवार को नोएडा सेक्टर 62 में हवा का एक्यूआई लेवल 253 पर रहा है। ग्रेटर नोएडा में एयर क्वालिटी इंडेक्स 271 पर रहा और गाजियाबाद के लोनी में एक्यूआई लेवल 357 दर्ज किया गया जो बहुत खराब स्थिति मानी जाती है। गाजियाबाद की हवा को रेड जोन में शामिल किया गया है।

यूपी के जिलों का हाल
राजधानी लखनऊ के गोमती नगर में एयर क्वालिटी इंडेक्स 116 रहा। इसके अलावा आगरा में 101, बरेली सिविल लाइंस में 120, कानपुर में 116 और प्रयागराज में 186 एक्यूआई रहा। इसके साथ वाराणसी में एक्यूआई लेवल 60 रहा। आने वाले दिनों में हवा और खराब होने का अंदेशा जताया जा रहा है।

Related posts

UP News: भारी बारिश में गिरा भूल भुलैया का गुम्बद, हादसे में गाइड घायल

Nitin Gupta

कालाकांकर विवाद पहुंचा मेयर के द्वार, जानिए पूरी कहानी

sushil kumar

अंबति रायडू के बॉलिंग एक्शन की होगी जांच- आईसीसी

mahesh yadav