featured दुनिया

Ukraine Russia War: गोलीबारी और विस्फोटों से दहला कीव, शुल्यावका और बेरेस्टिस्का में फायरिंग

Screenshot 2022 02 24 130448 Ukraine Russia War: गोलीबारी और विस्फोटों से दहला कीव, शुल्यावका और बेरेस्टिस्का में फायरिंग

Ukraine Russia War: रूस-यूक्रेन युद्ध में हर पल नया मोड़ आ रहा है। कल शाम को कुछ देर शांत रहने के बाद रूस ने यूक्रेन पर हमले फिर तेज कर दिए हैं। कीव के क्षेत्र शुल्यावका और बेरेस्टिस्का में विस्फोट और गोलियां चलने की खबर सामने आई है।

आज यूक्रेन में युद्ध का तीसरा दिन है। इसी दौरान सुबह सुबह शुल्यावका के सिटी जू के पास 50 से अधिक विस्फोट और मशीन गन की भारी फायरिंग की सूचना मिली है। ताजा तस्वीरें आ रही हैं यूक्रेन के ओडेसा शहर से- जहां रूस ने जबरदस्त हमला बोला है। ओडेसा शहर में कई धमाके हुए हैं। रूस एक तरफ यूक्रेन पर शर्तें रख रहा है। दूसरी तरफ ताबड़तोड़ हमले भी कर रहा है।

रूस के हमलों के बाद यूकिरेन में भगदड़ मची है। रूस के हमले के बाद यूक्रेन के लोग बड़ी संख्या में पोलैंड जाने के लिए बॉर्डर पर जमा हो गये हैं। बताया जा रहा है कि यहां लोगों की एक किलोमीटर लंबी लाइन लगी है और 15-20 किलोमीटर लंबी क़तार वाहनों की लगी हुई है।

ये भी पढ़ें :-

26 फरवरी 2022 का पंचांग: शनिवार, जानें आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Related posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं होंगे ‘अतुल्य भारत’ अभियान का चेहरा

Rahul srivastava

सेना के कैंप पर कब्जा जमाने के लिए आए थे आतंकी: राजनाथ सिंह

Pradeep sharma

इस तरह युवाओं को मिलेगा रोजगार,मुख्यमंत्री ने की शुरुआत

sushil kumar