Breaking News देश बिहार राज्य

लोकसभा चुनाव के दौरान तृणमूल-भाजपा कार्यकर्ताओं में झड़प

election mission2019 2 लोकसभा चुनाव के दौरान तृणमूल-भाजपा कार्यकर्ताओं में झड़प

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 के चौथे चरण के मतदान के दौरान सोमवार को पश्चिम बंगाल में कई मतदान केन्द्रों पर हिंसा की घटनाएं हुईं जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया जबकि केंद्रीय मंत्री और भाजपा उम्मीदवार बाबुल सुप्रियो की कार में तोड़फोड़ हुई। वहीं, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, बिहार तथा महाराष्ट्र में ईवीएम में तकनीकी खराबी के मामले सामने आए जिससे मतदान में देरी हुई।
महाराष्ट्र की 17, राजस्थान और उत्तर प्रदेश की 13-13, पश्चिम बंगाल की आठ, मध्य प्रदेश एवं ओडिशा की छह-छह, बिहार की पांच और झारखंड की तीन सीटों पर आज मतदान चल रहा है। इसके अलावा, जम्मू-कश्मीर की अनंतनाग लोकसभा सीट पर भी मतदान हो रहा है। अनंतनाग सीट पर तीन चरणों में मतदान कराया जा रहा है।
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग संसदीय क्षेत्र के कुलगाम जिले में हो रहे मतदान में दोपहर तीन बजे तक करीब 8.42 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां 3.45 लाख से ज्यादा मतदाता पंजीकृत हैं। अनंतनाग लोकसभा सीट पर तीन चरणों में चुनाव हो रहा है, जिसमें यह दूसरे चरण का मतदान है। इस सीट से प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती सहित 18 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। अधिकारियों ने कहा कि जिले में मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम चार बजे तक चलेगा।
कुलगाम जिले में चार विधानसभा क्षेत्र कुलगाम, देवसर, नूराबाद और होम शालीबुघ हैं, जिनमें 3,45,489 मतदाता हैं। इनमें 1,79,607 पुरुष, 1,64,604 महिलाएं, 1265 सर्विस मतदाता और 13 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं।
पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, “कुलगाम जिले के विभिन्न हिस्सों से मतदान केंद्रों के पास पथराव की छिटपुट घटनाओं की खबर मिली है लेकिन सुरक्षाबलों द्वारा समय रहते की गई कार्रवाई के चलते स्थिति नियंत्रण में है। उन्होंने बताया कि पथराव की घटना में किसी के भी हताहत होने की अब तक कोई खबर नहीं है।

Related posts

देश में छिड़ी गाय पर जंग के बीच सहवाग ने की ऐसी फोटो की शेयर

Rani Naqvi

IITF 2021: अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले का आज होगा शुभारंभ, जानें कब और कहां कितने में मिलेगा टिकट

Neetu Rajbhar

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की हिमाचल प्रदेश की तारीफ, बोले- वैक्सीनेशन का चैंपियन बनकर सामने आया हिमाचल

Saurabh