Breaking News यूपी

कैबिनेट मंत्री से मिले व्यापारी, की महत्वपूर्ण मांग

WhatsApp Image 2021 06 06 at 7.16.53 PM कैबिनेट मंत्री से मिले व्यापारी, की महत्वपूर्ण मांग
  • विधि एवं न्याय मंत्री से मिला व्यापार मंडल का प्रतिनिधि मंडल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना की चपेट में आकर मरने वाले व्यापारियों को दस लाख रूपए का मुआवजा देने की मांग की गई है। इस संबंध में व्यापारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार के विधि एवं न्याय मंत्री बृजेश पाठक से मुलाकात की।

उत्तर प्रदेश में कोरोना से मरने वाले व्यापारियों के परिजनों को मुख्यमंत्री व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना का दस लाख रूपए का मुआवजा देने की मांग उठी है। इस मांग को पूरे प्रदेश में मंत्रियों एवं विधायकों के द्वारा मुख्यमंत्री तक पहुंचाने की कड़ी में राजधानी लखनऊ में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल के निर्देश पर विधि एवं न्याय मंत्री बृजेश पाठक से मुलाकात की। इस दौरान उनसे मृतक व्यापारी के परिजन को दस लाख रुपए का दुर्घटना बीमा का मुआवजा दिए जाने की पुरजोर मांग की गई।

प्रतिनिधिमंडल में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य और नगर के अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल, प्रदेश प्रवकता एवं नगर महामंत्री सुरेश छाबलानी,  कार्यवाहक अध्यक्ष जावेद बेग, प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष आकाश गौतम मौजूद थे।

महामंत्री सुरेश छाबलानी ने  राजधानी लखनऊ के बाजारों को कल से खोलने एवं बिजली के बिलों सहित ब्याज में छूट दिए जाने की भी मांग न्याय मंत्री से की। न्याय मंत्री बृजेश पाठक ने आश्वासन दिया कि सभी विषयों पर सकारात्मक कार्यवाही होगी और इस पत्र को मुख्यमंत्री तक तुरंत पहुंच आकर उनसे वार्ता करेंगे।

Related posts

अब उद्योगों को मिल रही महंगी ऑक्सीजन, जानिए कितने बढ़े दाम

Aditya Mishra

यमुना एक्सप्रेसवे ने फिर ली एक की जान, चार के घायल होने की खबर

bharatkhabar

टैंकर घोटाला : एसीबी ने शीला से पूछताछ की

bharatkhabar