featured यूपी

देश में आज से खुल जाएंगे पर्यटन स्थल, ताजमहल समेत आगरा की ये ऐतिहासिक जगह रहेंगी बंद

tajmahal देश में आज से खुल जाएंगे पर्यटन स्थल, ताजमहल समेत आगरा की ये ऐतिहासिक जगह रहेंगी बंद

देश में कोरोना के मामले दिन पर दिन बढ़ते जा रहे हैं। जिसके चलते आगरा प्रशासन ने आगरा के स्मारकों को खोलने से इंकार कर दिया है।

आगरा। देश में कोरोना के मामले दिन पर दिन बढ़ते जा रहे हैं। जिसके चलते आगरा प्रशासन ने आगरा के स्मारकों को खोलने से इंकार कर दिया है। प्रशासन ने फैसले को रद्द कर दिया है। इस फैसले के बाद 6 जुलाई से आगरा के स्मारक नहीं खुलेंगे। ऐतिहासिक स्मारक ताजमहल, आगरा किला, अकबर का मकबरा और सिकंदरा जैसे सभी स्मारक बंद रहेंगे क्योंकि ये सभी आगरा के संरक्षित स्मारक कंटेनमेंट जोन में आ रहे हैं।

बता दें कि यूपी के पर्यटन मंत्री ने ट्विट कर जानकारी दी थी कि 6 जुलाई से आगरा का ऐतिहासिक स्मारक ताजमहल खोल दिया जाएगा। लेकिन आगरा में जिस तरह से कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। उसको देखते हुए आगरा  प्रशासन आगले आदेश तक आगरा के स्मारकों को बंद रखने का आदेश दिया है। आगरा का ऐतिहासिक स्मारक पिछले 110 दिनों से बंद है।

वहीं संस्कृति मंत्रालय के मुताबिक, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) द्वारा संरक्षित सभी स्मारक 6 जुलाई से जनता के लिए फिर खुल जाएंगे, जिनमें केवल ई-टिकट से प्रवेश मिलेगा और पर्यटकों की संख्या सीमित रखी जाएगी। इसके अलावा पर्यटकों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य होगा।

https://www.bharatkhabar.com/corona-now-in-danger-of-spreading-this-dangerous-disease-in-china/

इससे पहले जून में संस्कृति मंत्रालय ने एएसआई के रख-रखाव वाले 3,000 से अधिक स्मारकों में से 820 को फिर खोल दिया था, जहां धार्मिक समारोह होते हैं। कोरोना वायरस संकट के मद्देनजर 17 मार्च से केंद्र सरकार द्वारा संरक्षित 3,691 स्मारक और पुरातत्व स्थल बंद थे, जिनकी देखभाल एएसआई करता है। नियम के मुताबिक प्रवेश द्वार पर हाथ धोने या सैनिटाइज करने और थर्मल स्कैनिंग की अनिवार्य व्यवस्था होगी। दिल्ली की कुतुब मीनार और लाल किले में प्रति स्लॉट अधिकतम 1500 लोगों को प्रवेश की इजाजत होगी।

Related posts

खेल प्रतिभा विकसित करने के उद्देश्य से एक अनूठा कार्यक्रम लांच किया-खेलो इंडिया

mahesh yadav

भाजपा में घुट रहे हैं ईमानदार नेता: केजरीवाल

bharatkhabar

शहीद मंदीप की अंत्येष्टि आज, गांव में नहीं मनेगी दिवाली

Rahul srivastava