featured खेल यूपी

#Tokyo2020: बुलंदशहर के अरविंद रोइंग में 5वें स्थान पर, गांव में खुशी का माहौल

#Tokyo2020: बुलंदशहर के अरविंद रोइंग में 5वें स्थान पर, गांव में खुशी का माहौल https://www.bharatkhabar.com/tokyo2020-ranked-5th-in-arvind-rowing-bulandshahr/

#Tokyo2020: बुलंदशहर के  खुर्जा के गांव खबरा के रहने वाले अरविंद टोक्यो ओलंपिक में हिस्सा ले रहे है। अरविंद ने शनिवार को सुबह रोइंग नौकाया को डबल स्कल्स खेला। अरविंद के टोक्यो ओलंपिक में हिस्सा लेने पर उनके गांव के लोगों में उत्साह है। खेल से पहले ही गांव के सभी लोग इकठ्ठा हो गए। टोक्यो ओलंपिक में अरविंद ने हीट खेलकर पांचवे स्थान पर रहे। पांचवे स्थान के साथ अरविंद अब 25 जुलाई यानि की कल रेपचाज के लिए सेलेक्ट हुए है।

रोइंग नौकायान डबल स्कल्स में भाग ले रहे है अरिवंद

बुलंदशह के अरविंद टोक्यो ओलंपिक में भाग ले रहे है। अरविंद का इवेंट रोइंग नौकायान डबल स्कल्स है। आज जब सुबह साढ़े सात बजे खेल शुरू हुआ तो गांव के सभी लोग मोबाइल पर खेल देखने के लिए इकठ्ठा हो गए। टीवी पर खेल ना आने की वजह से गांव लोग कुछ नाराज भी दिखे। सभी ने अरविंद के जीत के लिए भगवान से प्रार्थना की।

दादी ने की जीत की प्रार्थना

अरविंद के टोक्यो में सेलेक्शन होने पर सभी लोग खुश है। अरविंद की दादी ने भगवान से पोते की जीत के लिए प्रार्थना की। अरविंद को टोक्यो ओलंपिक में भाग लेता देख गांव के लोगों गर्व महसूस कर रहा है।

Related posts

गुवाहाटी में ऑस्ट्रेलियाई टीम पर पत्थरबाजी सीएम ने दिए जांच के निर्देश

Rani Naqvi

मायावती ने किया दावा, पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी बसपा

kumari ashu

इंद्राणी मुखर्जी का दावा, पी. चिदंबरम और उनके बेटे कार्ति चिदंबरम को दिए विदेशों में 50 लाख डॉलर

Rani Naqvi