Breaking News featured देश

उप राष्ट्रपति के चुनाव के लिए मतदान आज, वेंकैया और गांधी के बीच मुकाबला

venkaiah naidu, usha pati, vice president, vice president election, pm modi, amit shah, gopal gandhi

नई दिल्ली। आज 10 बजे से उप राष्ट्रपति पद के लिए वोटिंग शुरू हो जायेगी। एनडीए ने इस चुनाव के लिए पूर्व केन्द्रीय मंत्री और पुराने भाजपा नेता वेंकैया नायडू के नाम का ऐलान किया था। वहीं विपक्ष की ओर से महात्मा गांधी के पोते गोपाल कृष्ण गांधी के नाम का ऐलान किया गया था।

venkaiah naidu, usha pati, vice president, vice president election, pm modi, amit shah, gopal gandhi
venkaiah naidu and gopal krishna gandhi

अगर उप राष्ट्रपति के चुनाव की गणित को देखा जाये तो इस चुनाव में भी एनडीए का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। इस चुनाव में राज्यसभा और लोकसभा के सांसद भाग लेते हैं। लोकसभा में भी भाजपा की स्थिति तो पहले से ही मजबूत है और अब कल राज्य सभा में भी बड़ी पार्टी के तौर पर भाजपा के हो जाने के बाद वेंकैया का गणित ठीक हो गया है।

वहीं विपक्ष अपने साथ सभी अन्य विपक्षी दलों को साधकर मैदान में ताल ठोंक रहा है। क्योंकि राष्ट्रपति चुनाव में मिली हार के चलते अब उसकी निगाह उपराष्ट्रपति पद पर आ टिकी है। लेकिन वोटों की गणित में गोपालकृष्ण गांधी वेंकैया नायडू से काफी पीछे नजर आ रहे हैं। उपराष्ट्रपति चुनाव में परिणाम आज ही आ जायेंगे।

इस चुनाव में आज ही फैसला हो जायेगा कि उच्चसदन का सभापति यानी उपराष्ट्रपति कौन होगा। अगर वेंकैया नायडू उपराष्ट्रपति बनते हैं तो विपक्ष के साथ कांग्रेस को बड़ा झटका लगेगा। क्योंकि अब देश के तीन बड़े संवैधानिक पद पर भाजपा का शासन होगा।

Related posts

केंद्र सरकार न्‍यूनतम पेंशन 1000 रुपये से बढ़ाकर हो सकती है 2000 रुपये

Rani Naqvi

छुट्टी पर भेजे जाने से नाराज आलोक वर्मा सुप्रीम कोर्ट पहुंचे, 26 को होगी सुनवाई

mahesh yadav

युवक की मौत के बाद भारत-नेपाल सीमा पर बढ़ा तनाव, भीड़ ने की तोड़-फोड़

shipra saxena