Breaking News featured उत्तराखंड देश यूपी राज्य

IMA देहरादून: आज देश को मिले 383 सैन्य अधिकारी, सबसे ज्यादा 63 यूपी वहीं गुजरात से सेना को मिला सिर्फ एक अधिकारी

ima IMA देहरादून: आज देश को मिले 383 सैन्य अधिकारी, सबसे ज्यादा 63 यूपी वहीं गुजरात से सेना को मिला सिर्फ एक अधिकारी

IMA की केडेट पासिंग आउट परेड बड़ी शानो शौकत के साथ  संपन्न हो गयी लेकिन खास बात ये रही कि  यूपी के सर्वाधिक 63 कैडेट सैन्य अधिकारी बने। यूपी इस बार देश की रक्षा के लिए अफसर देने में सबसे अव्वल राज्य बना जबकि उत्तराखंड के 33 जवान अधिकारी बने है।

 

ima IMA देहरादून: आज देश को मिले 383 सैन्य अधिकारी, सबसे ज्यादा 63 यूपी वहीं गुजरात से सेना को मिला सिर्फ एक अधिकारी

 

देहरादून आई एम कैंपस में सेना के नए बने  अफसरों का ये जलवा ये जोश, ये शान, ये आन, ये बान  यूं ही नहीं है। इसके लिए इन होनहार जवानों ने सेना का अफसर बनने के लिए जी- तोड़ महनत की है। बहराल आज ये दिन वाकई गौरव का दिन है। जनसंख्या की दृष्टि से देश के सबसे बड़े राज्य यूपी को इस बार 63 अधिकारी मिले जबकि हरियाणा को 49 बिहार को 35 और उत्तराखंड को 33 अधिकारी मिले हैं।

 

उत्तराखंड को वीरों की भूमि कहा जाता है। भारतीय सैन्य अकादमी के आंकड़े भी इसकी तस्दीक करते हैं। पिछले तीन वर्षों से अकादमी से प्रत्येक टर्म में पास आउट होने वाले कैडेट्स में तीसरे नम्बर पर उत्तराखंड के जवान रहे हैं। इस वर्ष भी उत्तराखंड के अफसरों की संख्या देश में चौथे सबसे अधिक अफसरों की है। खास बात यह है कि उत्तराखंड की आबादी देश की कुल आबादी की एक फीसदी भी नहीं है। पिछले पांच साल में इंडियन मिलिट्री एकेडमी से प्रदेश के 700 से अधिक जेंटलमैन कैडेट पास आउट होकर थलसेना में अफसर बन चुके हैं।

 

 

हालांकि सेना में बतौर अफसर दक्षिण भारत का प्रतिनिधित्व अभी भी बेहद सीमित है। तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और नवगठित तेलंगाना के एक से दो फीसदी अफसर हैं। जबकि पश्चिम बंगाल जैसे बडे राज्य का प्रतिनिधित्व भी बेहद सीमित है। आर्थिक रूप से संपन्न कहे जाने वाले राज्यों में सेना का क्रेज कम है। गुजरात इसका एक उदाहरण है। वहीं पर्यटन क्षेत्र में सिरमौर गोवा राज्य से एक भी कैडेट नहीं है। सेना को अफसर देने में कमजोर आर्थिकी वाले राज्य तुलनात्मक रूप से आगे हैं। नक्सल प्रभावित राज्यों से भी प्रतिनिधित्व कम ही रहा है। छत्तीसगढ़ जैसे राज्य इसकी बानगी हैं। इसके अलावा उत्तर पूर्वी राज्य भी संख्याबल में पीछे हैं। कई साल तक आतंक की आग में झुलसे जम्मू कश्मीर की स्थिति जरूर राहत भरी है। यहां से इस वर्ष कुल 17 कैडेट अफसर बन रहे हैं।

 

यहां देखिए इस साल किस राज्य से सेना को कितने अधिकारी मिले हैं-

नव अफसर बनने वालों में सबसे ज्यादा 63 कैडेट उत्तर प्रदेश, 49 हरियाणा और 33 उत्तराखंड से हैं। बिहार-35 , राजस्थान-20, पंजाब-29,  महाराष्ट्र-22  ,मध्य प्रदेश-14 , दिल्ली-7,  जम्मू व कश्मीर-17 , केरल-5,  हिमाचल प्रदेश-22 , कर्नाटक-8  ,आंध्र प्रदेश-3 ,तमिलनाडु-9,पश्चिम बंगाल-12  झारखंड-08 , मणिपुर-07 असम-04  गुजरात-01, चंडीगढ़-02  उड़ीसा-03 तेलंगाना-04  पुडुचेरी-0 अरुणाचल-0 छत्तीसगढ़-01 ,त्रिपुरा-01 मेघालय-01 ,मिजोरम-02

Related posts

पाकिस्तान ने एक बार फिर किया जम्मू के सुंदरबनी सेक्टर में बिना उकसावे के युद्धविराम का उल्लंघन

Rani Naqvi

Duplicate Driving License Apply Process: ड्राइविंग लाइसेंस खो जाने पर ना घबराएं, ऐसे करें APPLY

Rahul

मौत के बाद भी इलाज करता रहा ‘टेंडर पाम अस्पताल’! शव मांगने पर परिजनों को थमाया लाखों का बिल

Shailendra Singh