देश featured

निगम चुनावः मनोज तिवारी फूकेंगे भाजपा के लिए बिगुल

manoj tiwari निगम चुनावः मनोज तिवारी फूकेंगे भाजपा के लिए बिगुल

नई दिल्ली। दिल्ली निगम में 15 सालों से राज कर रही भाजपा एक बार फिर से जीत का परचम लहराना चाहती है इसलिए सूबे के तमाम नेता निगम चुनावों के लिए एड़ी-चोटी का दम लगा रहे हैं। रविवार को दिल्ली भाजपा अध्यक्ष सांसद मनोज तिवारी नगर निगम चुनावों में प्रचार के लिए विजय विकास यात्रा शुरू करने वाले हैं।

Manjoj निगम चुनावः मनोज तिवारी फूकेंगे भाजपा के लिए बिगुल

तिवारी रविवार सुबह दक्षिणी मोती बाग के शास्त्री मार्किट से सुबह 9.30 बजे से अपनी यात्रा की शुरूआत करेंगे।
यात्रा आर के पुरम, मालवीय नगर, कस्तूरबा नगर, ग्रेटर कैलाश विधानसभा क्षेत्रों में जाएगी। तिवारी रात्रि में सांवल नगर में एक जनसभा को सम्बोधित करेंगे।

निगम चुनावों के लिए जनसभा रोड शो कमेटी के संयोजक रविन्द्र गुप्ता ने बताया कि दिल्ली भाजपा की विजय विकास यात्रा में मनोज तिवारी के अतिरिक्त विभिन्न स्टार प्रचारक जिनमें केन्द्रीय मंत्री, राज्यों के मुख्यमंत्री, भाजपा के वरिष्ठ नेता, फिल्म कलाकार दो रथों के माध्यम से सम्पूर्ण दिल्ली में जनसंवाद करेंगे।

उन्होंने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री तरुण चुघ के मार्गदर्शन में दिल्ली भाजपा 8 नेताओं की एक टीम रोड शो, जनसभाओं एवं नुक्कड़ नाटक के आयोजन की व्यवस्था देखेगी। दिल्ली में विजय विकास यात्रा के दौरान लगभग 480 छोटी-बड़ी सभायें होंगी जिनमें प्रदेश अध्यक्ष के अतिरिक्त स्टार प्रचारक शामिल होंगे।

इस दिन होगा मतदान

दिल्ली के तीनों नगर निगम के लिए आम चुनाव 22 अप्रैल को होंगे। दिल्ली चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया है। दिल्ली की तीनों निगमों में 22 अप्रैल को चुनाव होगा और नतीजे 25 अप्रैल को आएंगे। इससे पहले 9 अप्रैल को दिल्ली के राजौरी गार्डन विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव है।

 

Related posts

विदेशी मॉडल ने ‘ताज के दीदार’ की चुकाई ये कीमत

shipra saxena

कानपुर: सिर में गोली मारकर निर्मम हत्या से हड़कंप, पढ़ें पूरी खबर

Shailendra Singh

World Corona Update : दुनियाभर में कोरोना मामलों की संख्या हुई 23 करोड़

Neetu Rajbhar