Breaking News featured देश मनोरंजन

टाइगर श्राफ का गाना ‘कैसनोवा’ हुआ रीलीज, सोशल मीडिया पर मचा रहा खूब धमाल

99c345d1 6aac 4985 ae6b dec44674775b टाइगर श्राफ का गाना 'कैसनोवा' हुआ रीलीज, सोशल मीडिया पर मचा रहा खूब धमाल

बाॅलीवुड। फिल्मी दुनिया में हर रोज नाम कमाने के लिए कोई न कोई अपनी किस्मत को आजमाता रहता है। इसके साथ ही फिल्मों में काम करने के लिए दमदार एक्टिंग के साथ-साथ बाॅडी होनी भी जरूरी है। इसके साथ ही आज हम अभिनेता टाइगर श्राफ के बारे में बात करने जा रहे हैं। टाइगर श्राफ अपनी एक्टिंग और दमदार एक्शन को लेकर दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं। टाइगर के फैंस द्वारा उनकी फिल्मों के साथ-साथ लाइफस्टाइल को भी काफी पसंद किया जाता है। इसी बीच अब टाइगर श्राफ सिंगिंग की दुनिया में भी अपनेआप को साबित करने में जुटे हैं। टाइगर श्रॉफ का एक और नया गाना यूट्यूब पर रिलीज हो चुका हैं। जिसका नाम ‘कैसनोवा’ है। इस गाने में टाइगर खतरनाक डांसिग मूव्‍ज के साथ परफेक्ट एब्स को फ्लॉन्ट करते दिखाई दे रहे हैं।

अवितेश श्रीवास्तव ने लिखा कैसनोवा गाना-

बता दें कि टाइगर के ‘कैसनोवा’ गाने को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। अपने लाइक्स और कमेंटस द्वारा प्यार भी दे रहे हैं। इससे पहले टाइगर ने सांग अनबिलिवेबल रिलीज किया था, ज‍िसे टाइगर के फैंस द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। टाइगर श्रॉफ ने अपने नए गाने कैसनोवा को अपनी अवाज दी है। इस गाने को अवितेश श्रीवास्तव ने द्वारा लिखा गया है। उनका ये गाना पुनीत मल्होत्रा द्वारा डायरेक्ट किया गया है। टाइगर का ये गाना सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस गाने को अब तक 50 लाख लोगों से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है।

इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया वीडियो क्लिप-

इसके साथ ही टाइगर ने अपने सांग ‘कैसनोवा’ का वीडियो क्लिप अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है। जिसमें उन्होंने लिखा कि मैं बेहद ही उत्सुक हूं अपना अगला सिंगल गाना पसंद आएगा। उनके इस गाने पर उनके फैंस खूब प्रतिक्रियां भी दे रहे हैं।

Related posts

Aaj Ka Panchang: 30 जून 2022 का पंचांग, जानिए आज की तिथि और नक्षत्र

Rahul

पीएम मोदी मन की बात के जरिए करेंगे देश को संबोधित, इन मुद्दों पर करेंगे चर्चा

Rani Naqvi

Breaking News