लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने एक बार फिर बहुजन समाज पार्टी में सेंध लगाई है। आगरा के दिग्गज नेताओं ने समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया है।
रविवार को प्रदेश मुख्यालय पर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बसपा के इन नेताओं को शामिल कराया।
सपा मुखिया अखिलेश यादव ने दिलाई सदस्यता। आगरा से डॉक्टर धर्मपाल सिंह, आगरा ग्रामीण से लोकसभा के प्रत्याशी रहे कुंवर चन्द्र ने अपने समर्थकों के साथ सपा का दामन थाम लिया।
डॉ धर्मपाल सिंह कांग्रेस के पूर्व सांसद राज बब्बर के करीबी माने जाते हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव के ठीक पहले बसपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया था।
हालांकि वह कांग्रेस के कार्यक्रमों को लेकर कभी सक्रिय नहीं दिखे। हालांकि, क्षेत्र में वह बतौर जनसेवक के रूप में लगातार सक्रिय रहे।