मनोरंजन

अनिल-सोनम फिल्म का टाइटल- एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा

anil-sonam

मुंबई। अनिल कपूर अपनी बेटी सोनम कपूर के साथ पहली बार जिस फिल्म में काम करने जा रहे है, इस फिल्म का टाइटल तय कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, इस फिल्म का टाइटल होगा– एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा.. ये टाइटल अनिल कपूर की फिल्म 1942 ए लव स्टोरी के गाने से लिया गया है।

anil-sonam
anil-sonam

बता दें कि साल 1942 ए लव स्टोरी बनाने वाले निर्माता-निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा की कंपनी में ही अनिल कपूर-सोनम कपूर की फिल्म का निर्माण हो रहा है। इसका निर्देशन शैलजा चोपड़ा करेंगी, जो विधु विनोद चोपड़ा की बहन हैं और पहली बार निर्देशन के मैदान में आ रही हैं। अनिल कपूर के साथ विधु विनोद चोपड़ा ने परिंदा और 1942-ए लव स्टोरी फिल्में बनाई हैं, जबकि सोनम कपूर पहली बार उनकी कंपनी में काम करने जा रही हैं।

वहीं अनिल कपूर और सोनम ने विज्ञापन फिल्मों में साथ काम किया है, लेकिन पहली बार वे फिल्म में काम करने जा रहे हैं। बेटी सोनम के साथ अनिल कपूर अपने बेटे हर्षवर्धन कपूर के साथ भी काम करने जा रहे हैं। निशानेबाज अभिनव बिंद्रा की जिंदगी पर बनने वाली बायोपिक में अनिल कपूर परदे पर उनके पिता का रोल करेंगे। हाल ही में आई फिल्म मुबारकां में अनिल कपूर ने पहली बार अपने भतीजे अर्जुन कपूर के साथ काम किया था।

Related posts

कंगना रनौत पर गुरुग्राम में देशद्रोह की शिकायत, बढ़ी मुश्किल

Mamta Gautam

एक जैसे किरदार नहीं चाहतीं अदिति

bharatkhabar

‘डोंगरी का राजा’ की टीम ने सपा सुप्रीमो से की मुलाकात

shipra saxena