featured देश

31 मई को चौथा लॉकडाउन खत्म होते ही खुल जाएंगे मंदिर -मस्जिद,जानिए 5 वें लॉकडाउन में क्या-क्या खुलेगा..

modi scaled 31 मई को चौथा लॉकडाउन खत्म होते ही खुल जाएंगे मंदिर -मस्जिद,जानिए 5 वें लॉकडाउन में क्या-क्या खुलेगा..

कोरोना के चलते पूरा देश लॉकडाउन की स्थिति में है। ऐसे में 31 मई को चौथा लॉकडाउन खत्म होने जा रहा है। इसके साथ ही पांचवा लॉकडाउन भी लग जाएगा।

lockdown 2 2 31 मई को चौथा लॉकडाउन खत्म होते ही खुल जाएंगे मंदिर -मस्जिद,जानिए 5 वें लॉकडाउन में क्या-क्या खुलेगा..

जिसको लेकर कयास लगाये जा रहे हैं कि, पांचवा लॉकडाउन लगते ही काफी सारी चीजों मे रिआयते मिल जाएंगी।

चलिए आपको बताते हैं पांचवे लॉकडाउन में क्या-क्या खुलने जा रहा है।सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री कार्यालय PMO सभी राज्यों से चौथे चरण के लॉकडाउन की रिपोर्ट मांगेंगे और इसके बाद लॉकडाउन 5.0 पर चर्चा की जाएगी।

लॉकडाउन की जिम्मेदारी केंद्र, राज्यों सरकारों के कंधे पर डाल सकता है। लॉकडाउन 5 के दौरान सिर्फ कंटेनमेंट जोन छोड़कर अन्य सभी जोन में सैलून और जिम खोलने की इजाजत दी जा सकती है।

इसके अलावा मंदिरों-मस्जिदों और अन्य धार्मिक स्थलों को भी खोला जा सकता है।
वहीं स्कूल, कॉलेज-यूनिवर्सिटी बंद रहेंगे।

इसके अलावा मॉल और मल्टीप्लैक्स को भी बंद रखा जा सकता है। माना जा रहा है कि लॉकडाउन का पांचवा चरण 11 शहरों पर केंद्रित होगा।

इसमें दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, पुणे, ठाणे, इंदौर, चेन्नई, अहमदाबाद, जयपुर, सूरत और कोलकाता शामिल हैं।

इन शहरों में देश के कुल कोरोना मरीजों की तुलना में 70 फीसदी से अधिक मामले हैं। दूसरी ओर, अहमदाबाद, दिल्ली, पुणे, कोलकाता और मुंबई, इन पांच शहरों में तो कुल केस के 60 फीसदी मरीजों की पुष्टि भी हो चुकी है।

फिलहाल, लॉकडाउन के चौथे चरण में फ्लाइट और ट्रेन सेवा की शुरुआत कर दी गई है। माना जा रहा है कि 1 जून के बाद से पटरी पर और ट्रेनें लौट आएंगी और फ्लाइट्स की संख्या भी बढ़ा दी जाएगी।

आपोक बता दें,भारत में अब कुल संक्रमितों की संख्या 1 लाख 51 हजार 767 पर पहुंच गई है। इस दौरान 170 लोगों की मौत के साथ मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 4337 पर पहुंच गया है।

इन आंकड़ों के साथ भारत जल्द ही एशिया में कोरोना से सबसे ज्यादा मौतों के मामले में तुर्की को पीछे कर देगा। लेकिन आर्थिक हालातों को देखते हुए सरकार की तरफ से सोशल डिस्टेंसिग को ध्यान में रखते हुए कई सारी चीजें खोली जा सकती है।

https://www.bharatkhabar.com/passengers-traveling-in-special-train-bringing-back-the-citizens-of-jammu-and-kashmir-decreased/
ताकि लोगों के साथ-साथ देश की आर्थिक स्थिति को भी बचाया जा सके।

Related posts

Tomato Price: राजधानी में आसमान छू रही टमाटर की कीमतें, दिल्ली में 259 रुपये प्रति किलो के पार पहुंची

Rahul

UP News: गोरखपुर-कुशीनगर हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने बस को पीछे से मारी टक्कर, 6 यात्रियों की मौत

Rahul

मोदी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की याचिका, राम जन्मभूमि न्यास को लौटाने की मांग

Rani Naqvi