featured दुनिया

जापान में भूकंप और भूस्खलन से मरने वाले की संख्या हुई 30

जापान में भूकंप और भूस्खलन से मरने वाले की संख्या हुई 30

नई दिल्ली: जापान के उत्तरी हिस्से में आये भूकंप के बाद हुए भूस्खलन से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़ कर शनिवार को 30 हो गयी है। हालांकि, राहत और बचावकर्मी कीचड़ और मलबे में अब भी लोगों का पता लगा रहे हैं। मरने वाले अधिकतर लोग जापान के छोटे शहर आत्सुमा के रहने वाले हैं। 6.6 तीव्रता के आये भूकंप के बाद हुए भूस्खलन में आत्सुमा में एक पहाड़ी भरभरा कर पास के घरों पर गिर गयी थी।

 

जापान में भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़ कर 30 हुई जापान में भूकंप और भूस्खलन से मरने वाले की संख्या हुई 30

 

ये भी पढें:

 

उत्तराखंडःगुरूवार को 66 अवैध अतिक्रमणों के चिन्हीकरण, 52 ध्वस्तीकरण व 03 भवनों की सीलिंग हुई
उत्तराखंडः त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने ‘प्रायोगिक शिक्षा गांधीजी की नई तालीम’ का विमोचन किया

जापान के होक्काईदो द्वीप के स्थानीय सरकारी अधिकारियों के मुताबिक आत्सुमा में नौ लोग अब भी लापता हैं। लगभग 400 लोगों को मामूली चोट लगी है। आत्सुमा हादसे में अपने भाई को खोने वाले अकीरा मात्सुशिता ने बताया, ‘‘यहां ऐसा भूस्खलन पहले कभी नहीं हुआ था। अपनी आंखों से अगर नहीं देखता तो मुझे भरोसा नहीं होता।’’

 

उन्होंने आशी टीवी से कहा, ‘‘जब मैने इसे देखा तो पता चला कि कोई भी नहीं बच सका है।’’ सरकार के एक शीर्ष प्रवक्ता ने बताया कि मौके पर राहत एवं बचाव कार्य में 40 हजार से अधिक लोग लगे हुए हैं। वह मलबे से लोगों के जीवित निकालने के लिए प्रयास कर रहे है।

 

ये भी पढें:

फरवरी में आयोजित होगी यूपी बोर्ड की परीक्षाएं, डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने दी जानकारी
उत्तर प्रदेशःशादी समारोह में दो पक्षों में हुई मारपीट व हवाई फायरिंग

 

By: Ritu Raj

Related posts

अब शराब माफियाओं पर कसेगी नकेल, योगी सरकार ने बनाया मास्टर प्लान

Shailendra Singh

रूस के ओरेनबर्ग में होगा TSENTR अभ्यास कार्यक्रम, जानें क्या होगी डेट?

Trinath Mishra

किसान यात्राः मथुरा में राहुल, मोदी पर साधा निशाना

Rahul srivastava