featured मनोरंजन

अंतिम दर्शन के लिए श्री देवी का पार्थिव शरीर मुंबई के वर्सोवा में उनके बंगले पर रखा जाएगा

sridevi

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री श्री देवी की अचानक हुई मौत ने सभी को हैरान कर दिया है। जिसकी वजह से पूरा देश शौक में डूबा हुआ है। श्री देवी की आखिरी झलक देखने के लिए उनके चाहने वाले बड़ी बेसब्री से उनके पार्थिव शरीर का इंतजार कर रहे हैं।
श्री देवी को अंतिम विदाई देने के लिए उनके घर में लोगों का तांता लगातार जारी है। बता दें कि श्री देवी का पार्थिव शरीर अनिल अंबानी के प्राइवेट जेट से दुबई से मुंबई लाया जाएगा।

sridevi
sridevi

बचा दें कि श्री देवी की मौत से दुखी अनुप खेर ने कहा कि श्री देवी हमारी यादों में हमेशा रहेंगी। उनके बारे में इस तरह बोलना भी बुरा लग रहा है कि वह अब नहीं रहीं। हमने देश का एक बड़ा सितारा खोया है। अभी भी मैं इस पर विश्वास नहीं कर पा रहा हूं कि श्री देवी हमारे बीच नहीं रही हैं।

वहीं श्री देवी का पार्थिव शरीर मुंबई के वर्सोवा में श्री देवी के बंगले पर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा, जिसके चलते श्री देवी के बंगले के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। उद्योगपति और श्री देवी के मित्र रहे अनिल अंबानी का चार्टर्ड प्लेन दुबई में है और उसी से श्रीदेवी का पार्थिव शरीर लाया जाएगा। दुबई में बीते रविवार देर शाम श्रीदेवी का पोस्टमार्टम पूरा हो गया है।

Related posts

अल्मोड़ा: महंगाई के विरोध में सड़कों पर उतरी कांग्रेस, भाजपा के खिलाफ की जमकर नारेबाजी

Neetu Rajbhar

देसी ब्राड्स को वैश्विक बनाने पर जोर दिया जाएगा: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

Rani Naqvi

Heavy Rain In Bengaluru: बेंगलुरु में बारिश ने मचाई तबाही, सड़कों पर भरा पानी

Nitin Gupta