दुनिया

जापान में रेइवा युग की शुरुआत, नारोहितो ने नए सम्राट के रूप में संभाली गद्दी

narohito emporror japan जापान में रेइवा युग की शुरुआत, नारोहितो ने नए सम्राट के रूप में संभाली गद्दी

एजेंसी, टोकिया। 126वें सम्राट बन कर नारोहितो औपचारिक रूप से जापान के राजसिंहासन पर बैठ गए हैं. भारतीय समयानुसार मंगलवार की आधी रात को सम्राट अकिहितो ने ‘क्राइसैंथिमम थ्रोन’ (राजगद्दी) अपने बेटे नारोहितो को सौंप दी।
सम्राट नारोहितो ने राजसिंहासन पर बैठने के साथ ही अपने पहले संबोधन में खुशहाली और विश्व शांति की उम्मीद जताई। इंपीरियल पैलेस में आयोजित पारंपरिक रीति-रिवाजों के बीच नारोहितो की ताजपोशी हुई और उन्हें जापान के शाही खजाने की चाबी सौंपी गई। जापान में जब कोई राजा अपनी गद्दी छोड़ते हैं तो एक युग का अंत हो जाता है और नए राजा के बनने के साथ ही एक नया युग शुरू होता है। नारोहिता के राजसिंहासन पर बैठने के साथ ही यह देश अब एक नए युग में प्रवेश कर गया है. इस नए युग का नाम रेइवा है जो नारोहितो के शासनकाल तक चलेगा।

Related posts

पाकिस्तान ने पुलवामा में आतंकी हमले से झाड़ा पल्ला, बोला- भारत आरोप ना लगाए

Rani Naqvi

भारत के लिए ख़तरा : AFGHANISTAN और PAKISTAN  में लश्कर-ए-तैयबा के नए TERROR CAMP

Rahul

मिशेल ओबामा को फेसबुक पर कहा ‘लंगूर’…मेयर को देना पड़ा इस्तीफा

bharatkhabar