Breaking News featured जम्मू - कश्मीर

ग्रेनेड बम से बीजेपी नेता पर हमला 

Kashmir 1 ग्रेनेड बम से बीजेपी नेता पर हमला 

पंचायत सदस्य भूपिंदर सिंह  के घर ग्रेनेड बम से हमला

जम्मू कश्मीर से राजेश विद्यार्थी की रिपोर्ट 

कश्मीर में पुलवामा में भाजपा के एक पंचायत सदस्य भूपिंदर सिंह  के घर पर  आज सोमवार की रात उग्रवादियों ने हमला कर दिया , हमला उनके घर बहार ग्रेनेड बम से किया गया जिसमे कोई हताहत नहीं हुआ ,पुलिस अधिकारी के हवाले से मिली सुचना में बताया गया  कि सिंह के घर के बाहर ग्रेनेड फट गया, जो एक भाजपा कार्यकर्ता और पंच है, अधिकारी ने कहा कि विस्फोट से कोई नुकसान नहीं हुआ है।

आपको बता दे की पिछले कुछ महीनो से आतंकवादियों  के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं व् निरंतर पांच, सरपंच, व बीजेपी के  नेताओ को निशाना बना रहे हैं. 

हालही में हुए हमला  एक दिन पहले बडगाम जिले में आतंकवादियों द्वारा गोली मारे जाने के बाद भाजपा कार्यकर्ता अब्दुल हमीद नाजर को मौत के घाट उतार  दिया । नज़ार पिछले एक महीने में आतंकवादियों द्वारा लक्षित चौथे भाजपा कार्यकर्ता या पदाधिकारी थे।
बांदीपोरा के भाजपा जिलाध्यक्ष वसीम बारी, उनके पिता और भाई की पिछले महीने आतंकवादियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

4 अगस्त को एक भाजपा पंच को गोली मारकर घायल कर दिया गया, जबकि पार्टी के एक अन्य सरपंच की दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में दो दिन बाद गोली मारकर हत्या कर दी गई।

Related posts

योग सिखाते समय बाबा रामदेव के साथ हुआ यह बड़ा हादसा

Aditya Gupta

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी, मुंबई में पेट्रोल 91 के पार

mahesh yadav

बिहार: कांग्रेस नेता राजेश लिलोठिया का बयान, कांग्रेस के बिना महागठबंधन बनना संभव नहीं

Ankit Tripathi