यूपी भारत खबर विशेष वायरल

नोएडा के रेव पार्टी में स्टूडेंट गर्ल्स का होता था इस्तेमाल, देखें क्या करतीं ये लड़कियां

rev party नोएडा के रेव पार्टी में स्टूडेंट गर्ल्स का होता था इस्तेमाल, देखें क्या करतीं ये लड़कियां

नोएडा। नोएडा के सेक्टर 135 के एक फार्म हाउस में पुलिस ने रेव पार्टी करते हुए करीब 192 लोगों को पकड़ा। पकड़े गए लोगो़ में 162 पुरुष व 31 महिलाएं शामिल हैं। घटनास्थल से 31 हुक्के, 112 बीयर बॅाटल, 30 शराब की बोतलें जब्त की गई हैं।
एसएसपी वैभव कृष्ण को क्षेत्र में रेव पार्टी के आयोजन को लेकर जानकारी मिली। जिसके बाद पुलिस ने वहां दबिश दी। पुलिस के पहुंचते ही वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। लोग पुलिस को देखकर यहां – वहां भागने लगे।
लेकिन 192 लोग गिरफ्त में आ गये। पकड़े गये लोगों में 5 लोग रेव पार्टी के प्रमुख आयोजक हैं। इस आयोजन में लड़कियों का इस्तेमाल किया जा रहा था। रेव पार्टी में शामिल होने वालों में अधिकांश स्टूडेंट हैं। जानकारी सामने आई है कि लड़कों से इस पार्टी के लिए 10000 रुपए लिए जाते थे। जबकि लड़कियों को मुफ्त में पार्टी में शामिल किया जाता था। इस मामले में आईपीसी की विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। जांचकर्ता पुलिसकर्मियों की भूमिका को लेकर भी इन्वेस्टीगेशन कर रहे हैं।

Related posts

‘एआईएमपीएल’ बोर्ड  ने लिया फैसला SC की बड़ी बेंच के सामने ले जाया जाएगा राम मंदिर केस

mahesh yadav

69000 शिक्षक भर्ती आरक्षण घोटाला: प्रदेश स्तरीय प्रदर्शन करेगी ASP

Aditya Mishra

नोटबंदी पर अमर सिंह की अमर वाणी से पीएम का हुआ स्वागत

piyush shukla