featured देश भारत खबर विशेष

राज्यसभा में भाजपा की मजबूती से जीएसटी की उम्मीद बढ़ी

Rajysabha राज्यसभा में भाजपा की मजबूती से जीएसटी की उम्मीद बढ़ी

नई दिल्ली। राज्यसभा की 27 सीटों पर हुए मतदान के परिणामों में बड़ी सफलता मिलने से भाजपा के हौसले बुलंद हैं। राज्यसभा में अब भाजपा मजबूत स्थिति में पहुंच चुकी है। पार्टी की इस मजबूती से उसे जीएसटी समेत अहम बिलों को पास कराने में मदद मिलेगी।

Rajysabha

राज्यसभा की 27 सीटों के लिए हुए मतदान में 11 सीटें भाजपा, 6 कांग्रेस, 7 एसपी, 2 बीएसपी और एक निर्दलीय के खाते में गई हैं। चुनाव के बाद कांग्रेस को 4 सीटों का नुकसान हुआ है, वहीं भाजपा को दो सीटों का फायदा हुआ है। दोनों की इनमें 14-14 सीटें थी। राज्यसभा की कुल 57 सीटों में से 30 पर निर्विरोध फैसला पहले ही हो चुका था।

इस चुनाव में एसपी और एआईडीएमके जैसे दल भी फायदे में रहे, जो हाल में राज्यसभा के भीतर मोदी सरकार के प्रति नरम रुख दिखा रहे हैं। इससे जुलाई में होने वाले मॉनसून सेशन में कई नए चेहरे राज्यसभा में आएंगे।

राजस्थान में भाजपा के खाते में चारों सीटें:-

भाजपा उम्मीदवार केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडु, भाजपा उपाध्यक्ष ओम प्रकाश माथुर, हर्षवर्धन सिंह और रामकुमार वर्मा राज्यसभा का चुनाव जीत गए हैं।

हरियाणा में कांग्रेस को नुकसान:-

मतदान में कांग्रेस के 14 वोट रद्द होने के चलते आरके आनंद को हार और मीडिया सम्राट डॉ. सुभाष चंद्रा को जीत मिली है। एक अन्य सीट पर भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह को जीत मिली।

झारखंड में जीते नकवी-पेद्दार:-

भाजपा के केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी और महेश पोद्दार झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों पर हुए चुनाव में जीते हैं।

यूपी में सपा का बोलबाला:-

यूपी से राज्यसभा में 11 सदस्य चुने गए हैं। समाजवादी पार्टी के लिए अच्छी बात ये रही कि उसके सातों उम्मीदवार जीत गए हैं। जीतने वालों में बेनी प्रसाद वर्मा, अमर सिंह, संजय सेठ, सुखराम सिंह यादव, रेवती रमण सिंह, विशम्भर प्रसाद निषाद और सुरेंद्र नागर शामिल हैं। भाजपा के शिवप्रताप शुक्ला, बसपा के सतीश चंद्र मिश्र और अशोक सिद्धार्थ भी जीते हैं। कांग्रेस के कपिल सिब्बल और बीजेपी समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार प्रीति महापात्रा के बीच कांटे का मुकाबला था लेकिन सिब्बल जीत गए।

उत्तराखंड की एकमात्र सीट कांग्रेस के खाते में गई। कांग्रेस के प्रदीप टम्टा चुनाव जीत गए हैं।

कर्नाटक में मिला-जुला रहा परिणाम:-

यहां से भाजपा नेता व केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण और कांग्रेस के जयराम रमेश, ऑस्कर फर्नांडीस और केसी राममूर्ति राज्यसभा के लिए जीते।

Related posts

विंग कमांडर अभिनंदन ने फिर उड़ाया मिग 21, भारतीय वायुसेना प्रमुख बीएस धनोआ ने दिया साथ

Rani Naqvi

प्रदूषण का कारण सिर्फ भारत का वायुमण्डल ही नहीं बल्कि अफ्रीका-यूरोप की विषैली हवाएं हैं

Trinath Mishra

‘भारत की एनएसजी कोशिश का समर्थन कर सकता है लैटिन अमेरिका’

Rahul srivastava