featured राजस्थान

बीजेपी को ये सोचना बंद कर दें कि भारत से कांग्रेस का सफाया हो जाएगा: अशोक गहलोत

ashok gahlot बीजेपी को ये सोचना बंद कर दें कि भारत से कांग्रेस का सफाया हो जाएगा: अशोक गहलोत

नई दिल्ली. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा को यह सोचना बंद कर देना चाहिए कि भारत से कांग्रेस का सफाया हो जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी का डीएनए देश के संस्कृति और मूल्यों से मेल खाता है। लोगों को यह बात समझ आने लगी है कि भाजपा नेता क्या कहते हैं और क्या करते हैं। जनता ने उन्हें खारिज करना शुरू कर दिया है।

बता दें कि दिल्ली में गहलोत ने संवाददाताओं के साथ बातचीत में कहा कि मोदी और गृह मंत्री अमित शाह कांग्रेस मुक्त भारत के बारे में बात करते थे। लेकिन गुजरात विधानसभा चुनावों के बाद कर्नाटक, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और हाल ही में महाराष्ट्र और हरियाणा में चुनाव हुए, जहां लोगों ने उन्हें सबक सिखाया है।

वहीं गहलोत ने यह भी कहा कि कांग्रेस ने भारत को आजादी दिलाई। जवाहर लाल नेहरू जैसे पार्टी के नेता जेल गए। महात्मा गांधी के नेतृत्व में हमने संघर्ष किया। देश की जो वर्तमान स्थिति है, वह कांग्रेस के योगदान के कारण है। मोदी जब विदेशों में जाते हैं तो उन्हें जो सम्मान मिलता है, यह पिछले 70 सालों की उपलब्धि के कारण है।

लोग जल्द ही भाजपा का साथ छोड़ेंगे: गहलोत

उन्होंने कहा कि लोगों को देश की अर्थव्यवस्था की हालत पता है। लोग रोजगार खो रहे हैं, व्यापार प्रभावित हो रहा है। जनता इसे कितना बर्दाश्त करेगी। हम सभी राष्ट्रवादी हैं, लेकिन जिस तरह से वे (मोदी) प्रोजेक्ट कर रहे हैं और काम कर रहे हैं, लोग अब उनका साथ छोड़ देंगे।

स्थानीय निकाय चुनाव में कांग्रेस की 965 वार्ड में जीत

राजस्थान में मंगलवार को 49 शहरी स्थानीय निकाय चुनाव के रिजल्ट घोषित हुए। इस पर गहलोत ने कहा कि परिणाम उम्मीद के मुताबिक थे। लोगों ने सरकार के कामकाज और पार्टी में विश्वास को दोहराया है। कांग्रेस ने शहरी स्थानीय निकायों में 2,105 में से 965, जबकि भाजपा 736 वार्ड में जीती।

Related posts

UP By Election 2022: 3 बजे तक मैनपुरी में 44.13, खतौली में 40.20 और रामपुर में 26.32 फीसदी मतदान

Rahul

केजरीवाल पर कपिल मिश्रा ने फिर किया बड़ा खुलासा

Rani Naqvi

वर्तमान सरकार द्रारा अच्छी योजना को बंद करना-दुर्भाग्यपूर्ण:

mohini kushwaha