साउथ सिनेमा के सुपरस्टार एक्टर पुनीत राजकुमार का शुक्रवार को निधन हो गया है। हार्ट अटैक से पुनीत राजकुमार की मौत हुई।
साउथ सिनेमा के सुपरस्टार पुनीत राजकुमार का निधन
साउथ सिनेमा के सुपरस्टार एक्टर पुनीत राजकुमार का शुक्रवार को निधन हो गया है। हार्ट अटैक से पुनीत राजकुमार की मौत हुई है। आज सुबह ही जिम में कसरत करने के दौरान पुनित राजकुमार को दिल का दौरा पड़ा था। जिसके बाद उन्हें बेंगलुरु के विक्रम अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां इलाज के दौरान पुनीत राजकुमार ने दम तोड़ दिया।
जिम में कसरत करने के दौरान आया हार्ट अटैक
पुनीत राजकुमार की मौत महज 46 साल की उम्र में हुई। कन्नड़ फिल्मों के सुपरस्टार पिछली बार फिल्म Yuvarathnaa में काम करते नजर आए थे। पुनीत की मौत के बाद अब टॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर छा गई है।