Fashion featured देश

प्रियंका गांधी ने दतिया पहुंचकर किए पीतांबरा पीठ के दर्शन, कहा- कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ ज्यादती बर्दाश्त नहीं होगी

WhatsApp Image 2021 10 29 at 3.58.44 PM 1 प्रियंका गांधी ने दतिया पहुंचकर किए पीतांबरा पीठ के दर्शन, कहा- कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ ज्यादती बर्दाश्त नहीं होगी

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा दतिया के पीतांबरा पीठ पहुंची। यहां प्रियंका गांधी ने पीतांबरा के दर्शन किए और पूजा की। प्रियंका गांधी आधे घंटे तक मंदिर में रहीं।

प्रियंका गांधी ने दतिया पहुंचकर किए पीतांबरा पीठ के दर्शन

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा दतिया के पीतांबरा पीठ पहुंची। यहां प्रियंका गांधी ने पीतांबरा के दर्शन किए और पूजा की। प्रियंका गांधी आधे घंटे तक मंदिर में रहीं। इस दौरान उन्होंने पूजा-पाठ की। दर्शन और पूजा-पाठ के बाद प्रियंका वहीं ध्यान लगाकर बैठ गईं। वे करीब 15 मिनट ध्यानमुद्रा में बैठी रहीं। प्रियंका ने देवी के दर्शन के दौरान टीका लगाकर माताजी के द्वार पर मत्था टेका।

कांग्रेस नेताओं के साथ की राजनैतिक चर्चा

इस मौके पर मंदिर में बेहद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। प्रियंका गांधी का दतिया दौरा गोपनीय रखा गया था। दोपहर करीब 2 बजे प्रियंका गांधी अचानक दतिया पहुंची। दतिया हवाई पट्टी से वे विश्व प्रसिद्ध तांत्रिक शक्ति पीठ मां पीतांबरा मंदिर में पहुंची और यहां विशेष पूजा अर्चना की। प्रियंका गांधी ने इस दौरान कांग्रेस नेताओं से राजनैतिक चर्चा भी की।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की प्रियंका गांधी को पुलिस की शिकायत

वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रियंका को बताया कि पुलिस बहुत ज्यादती कर रही है। हर कांग्रेस कार्यकर्ता पर मुकदमा दर्ज करा रखा है। इस पर प्रियंका ने कहा कि अगर ज्यादती होती है तो वो उन्हें बताएं जिसके बाद वो दतिया में आकर धरना देंगी। वहीं प्रियंका गांधी ने सख्त लहज़े में बोलते हुए कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ ज्यादती बर्दाश्त नहीं होगी। वहीं पूजा अर्चना व ध्यान के बाद प्रियंका गांधी दतिया हवाई पट्टी पहुंची जहां से विशेष विमान से लखनऊ के लिए रवाना हो गईं।

Related posts

सुशील मोदी ने ट्वीट कर कहा कि, जीरो टालरेंस की नीति से विचलित नहीं होगी एनडीए सरकार

Ankit Tripathi

आपस में टकराईं राम रहीम के काफिले की गाड़ियां, सड़क पर लेटे समर्थक

Pradeep sharma

परमाणु ऊर्जा आयोग के अध्‍यक्ष के.एन. व्‍यास ने आईएईए के 63वें महाधिवेशन पर ऑस्ट्रिया सरकार को दी बधाई

bharatkhabar