धर्म

शुक्ल पक्ष की अमावस्या को करते हैं वट सावित्री व्रत, जानें कैसे करते हैं कथा-पूजा

vat savitri katha शुक्ल पक्ष की अमावस्या को करते हैं वट सावित्री व्रत, जानें कैसे करते हैं कथा-पूजा

नोएडा। शुक्ल पक्ष की अमावस्या को वट सावित्री व्रत के रूप में जाना जाता है इस दिन सुहागन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए यह व्रत रखती हैं। कहते हैं कि इस दिन सावित्री अपने पति सत्यवान के प्राण यमराज से वापस लेकर आईं थीं। इसी वजह से सती सावित्री कहा जाने लगा।

क्या है पौराणिक कथा

बहुत पहले की बात है अश्वपति नाम का एक सच्चा ईमानदार राजा था। उसकी सावित्री नाम की बेटी थी। जब सावित्री शादी के योग्‍य हुई तो उसकी मुलाकात सत्‍यवान से हुई। सत्‍यवान की कुंडली में सिर्फ एक वर्ष का ही जीवन शेष था। सावित्री पति के साथ बरगद के पेड़ के नीचे बैठी थी। सावित्री की गोद में सिर रखकर सत्‍यवान लेटे हुए थे। तभी उनके प्राण लेने के लिये यमलोक से यमराज के दूत आये पर सावित्री ने अपने पति के प्राण नहीं ले जाने दिए। तब यमराज खुद सत्‍यवान के प्राण लेने के लिए आते हैं।

सावित्री के मना करने पर यमराज उसे वरदान मांगने को कहते हैं। सावित्री वरदान में अपने सास-ससुर की सुख शांति मांगती है। यमराज उसे दे देते हैं पर सावित्री यमराज का पीछा नहीं छोड़ती है। यमराज फिर से उसे वरदान मांगने को कहते हैं। सावित्री अपने माता पिता की सुख समृद्धि मांगती है। यमराज तथास्‍तु बोल कर आगे बढ़ते हैं पर सावित्री फिर भी उनका पीछा नहीं छोड़ती है। यमराज उसे आखिरी वरदान मांगने को कहते हैं तो सावित्री वरदान में एक पुत्र मांगती है। यमराज जब आगे बढ़ने लगते हैं तो सावित्री कहती हैं कि पति के बिना मैं कैसे पुत्र प्राप्ति कर स‍कती हूं। इसपर यमराज उसकी लगन, बुद्धिमत्‍ता देखकर प्रसन्‍न हो जाते हैं और उसके पति के प्राण वापस कर देते हैं।

Related posts

Aaj Ka Rashifal: बुधवार को इस राशि के लोगों को हो सकता है फायदा, जानें अपना राशिफल

Rahul

Chaitra Navratri 2023: नवरात्रि के छठे दिन ऐसे करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि और मंत्र

Rahul

ईद के दिन गले मिलने पर बवाल

Breaking News