Share Market Today: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार गिरावट पर खुला। कारोबार में दोनों इंडेक्स सेंसेक्स निफ्टी लाल निशान पर हैं।
ये भी पढ़ें :-
IND vs NZ 1st T20: जानिए कब, कहां और कैसे देखें भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टी20 मैच
बीएसई का सेंसेक्स 647.78 अंक की गिरकर 58,557.28 के स्तर पर खुला। इसी तरह निफ्टी 148 अंक लुढ़कर 17743.95 के स्तर पर खुला।
बुधवार को शेयर बाजार में दिखी थी भारी गिरावट
बुधवार को शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी गई थी और सेंसेक्स 773 अंक यानी 1.27 फीसदी की गिरावट के साथ 60205 के लेवल पर कारोबार बंद हुआ था।
बढ़त पर कारोबार करने वाली कंपनियां
कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन टॉप गेनर्स की लिस्ट में Tata Motors, Bajaj Auto, ITC, Dr. Reddys, M&M, Cipla और Tata Steel हैं। जबकि टॉप लूजर्स की लिस्ट में ICICI Bank, Adani Ports SEZ, Adani Ent., HDFC, Axis Bank, RIL और SBI हैं।
अमेरिकी बाजार में दिखी बढ़त
अमेरिकी बाजार भी बढ़त पर रही। गुरुवार को Dow Jones में 205.57 अंक या 0.61 फीसदी तेजी रही और यह 33,949.41 पर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्स 44.21 अंक बढ़कर 4,060.43 पर बंद हुआ। वहीं, Nasdaq Composite 199 अंक मजबूत होकर बंद हुए।