featured यूपी राज्य

योगी सरकार से नाराज समाजवादी पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, पुलिस ने चलाई लाठी

ैदसाल योगी सरकार से नाराज समाजवादी पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, पुलिस ने चलाई लाठी

समाजवादी महिला सभा की अध्यक्ष गीता सिंह के नेतृत्व में जब हजारों महिलाएं शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रही थी। उसी वक्त पुलिस ने बिना किसी योजना के लाठी चार्ज कर दिया। जिसमें दो दर्जन से ज्यादा प्रदर्शनकारी घायल हो गई। गीता सिंह, लीलावती कुशवाहा (एम.एल.सी), प्रेमलता यादव, शीला सिंह, गीता पाण्डेय, रचना कोरी, अनिता यादव एवं सुरैया सिद्दीकी आदि को चोटें आईं, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

 

ैदसाल योगी सरकार से नाराज समाजवादी पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, पुलिस ने चलाई लाठी

 

उत्तर प्रदेश में बिगड़ी कानून व्यवस्था, रसोई गैस तथा पेट्रोल-डीजल के दामों में वृद्धि, मंहगाई की मार और राजधानी में घंटो बिजली कटौती को लेकर समाजवादी महिला सभी की कार्यकर्ताओं ने योगी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला।और सड़कों पर उतर कर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस ने कार्यकर्ताओं को जमकर पीटा, जिसके बाद कई कार्यकर्ताओं को अस्पताल में भर्ती करना पड़ा।

 

महिलाएं दारूलशफा में एकत्र हुईं और वहां से जब जीपीओ पर पहुंची तो वहां पुलिस ने बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज कर दिया

बता दें कि  हजारों की तादाद में महिलाएं दारूलशफा में एकत्र हुईं और वहां से जब जीपीओ पर पहुंची तो वहां पुलिस ने बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज कर दिया।जिससे वहां चीख-पुकार मच गई। फिर भी गीता सिंह बड़ी संख्या में महिलाओं के साथ राजभवन तक पहुंच गई और उन्होंने वहां ए.डी.एम. सिटी को राज्यपाल के नाम सम्बोधित ज्ञापन सौंपा।

गरीबों को राशन नहीं मिल रहा है

शहर में घंटों बिजली कटौती हो रही है। गरीबों को राशन नहीं मिल रहा है। ज्ञापन में राज्यपाल से मांग की गई है कि वह भाजपा सरकार की प्रशासनिक अक्षमता, जनसामान्य के हितों के प्रति उपेक्षा, मंहगाई, बेरोजगारी रोकने में असफलता के लिए तत्काल सरकार की बर्खास्तगी के लिए संस्तुति करें।

भाजपा सरकारों से जनता का मोहभंग हो गया है

समाजवादी महिला सभा के ज्ञापन में कहा गया है कि भारतीय राजनीति के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि भाजपा सरकारों से जनता का मोहभंग हो गया है। रसोई गैस सिलेण्डर के दामों में 58 रूपए, 90 रूपए की वृद्धि की गई है। पेट्रोल-डीजल के दाम कम नहीं हुए है।

महेश कुमार यदुवंशी 

Related posts

यूपी बोर्ड 2018: खत्म होगा 12वीं के छात्रों का इंतजार, 12:30 बजे आएंगे परिणाम

Rani Naqvi

गोपाल राय यूएन का अध्यक्ष बनकर किम-जोंग से शांति की बात करें: कुमार

Breaking News

मुख्य न्यायाधीश ने ‘संकल्प नाशमुख देवभूमि’ कार्यक्रम का किया शुभारम्भ

Trinath Mishra