Breaking News देश

दिल्ली निगम चुनावों के लिए सपा ने कसी कमर, जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट

samajwadi party दिल्ली निगम चुनावों के लिए सपा ने कसी कमर, जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट

नई दिल्ली। एमसीडी चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष उषा यादव ने लिस्ट जारी कर बताया कि आगामी एमसीडी चुनावों में सपा की तरफ से सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, सांसद डिम्पल यादव और राज्यसभा सांसद जया बच्चन मुख्य चेहरे होंगे।

samajwadi party दिल्ली निगम चुनावों के लिए सपा ने कसी कमर, जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट

एमसीडी चुनाव में समाजवादी पार्टी के स्टार प्रचारकों में सपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरणमय नंदा, राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव, राष्ट्रीय महासचिव रवि प्रकाश वर्मा, राष्ट्रीय महासचिव नरेश अग्रवाल, राष्ट्रीय महासचिव सुरेंद्र नागर, उत्तर प्रदेश विधानसभा नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी, सांसद धर्मेंद्र यादव, सांसद अक्षय यादव, सांसद तेज प्रताप यादव, सांसद नीरज शेखर, सांसद आलोक तिवारी, सांसद चंद्रपाल सिंह यादव, सांसद जावेद अली खान, सांसद विशंभर प्रसाद निषाद, सांसद सुखराम सिंह यादव राष्ट्रीय सचिव कमाल अख्तर, राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य जावेद आब्दी, रामजी लाल सुमन, रमेश प्रजापति, विनोद सविता, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडे राष्ट्रीय सचिव संजय अग्रवाल, पूर्व सपा सरकार प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी और महाराष्ट्र के विधायक अबू आसिम आजमी शामिल हैं।

इनके अलावा कई विधायक और विधान पार्षदों को भी स्टार प्रचारकों में जगह दी गयी है। इनमे प्रमुख समाजवादी पार्टी के दिल्ली प्रवक्ता आर एस यादव, राम आसरे विश्वकर्मा, विधान पार्षद बलराम यादव, संजय लाठर, राजपाल कश्यप, शशांक यादव, नरेश उत्तम पटेल, विधायक तस्लीम अहमद, मनोज कुमार पारस, नवाब जान खान, हाजी इकराम कुरैशी, मोहम्मद रिजवान, इकबाल महमूद, महबूब अली, ओमकार सिंह यादव, नितिन अग्रवाल, अमिताभ बाजपेई, मनोज कुमार पांडे, शैलेंद्र यादव, जगदीश सोनकर और राम खिलाड़ी सिंह यादव इत्यादि पार्टी के लिए दिल्ली में एमसीडी चुनावों में समाजवादी पार्टी के लिए प्रचार करेंगे।

Source

Related posts

लालू को लगा एक और झटका, नीतीश को मिली पटना हाई कोर्ट से राहत

Rani Naqvi

हेमा मालिनी का ऐलान: यह मेरा आखिरी चुनाव होगा!

bharatkhabar

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने आम बजट में रेल बजट के विलय को दी मंजूरी

shipra saxena