featured Breaking News देश

साक्षी महराज का विवादित बयान, कहा आतंकी आखिर एक ही कौम के क्यों?

Sakshi maharaj साक्षी महराज का विवादित बयान, कहा आतंकी आखिर एक ही कौम के क्यों?

नई दिल्ली। साक्षी महराज ने आज एकबार फिर से विवादित बयान दिया है। साक्षी महराज ने अपने बयान में कहा है आतंकी आखिर एक ही कौम के क्यों होते हैं? देश अपने आस्तीन का सांप क्यों पाल रहा है? आपको बता दें कि इससे पहले बुधवार को ही चुनाव आयोग की तरफ से जारी किए गए नोटिस के जबाब में हाजिर होते हुए साक्षी महराज ने कहा था कि उन्होंने किसी धर्म को लेकर कोई टिप्पड़ी नहीं की थी।

Sakshi maharaj साक्षी महराज का विवादित बयान, कहा आतंकी आखिर एक ही कौम के क्यों?

 

चुनाव आयोग ने इस विषय में साक्षी महराज को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर इस प्रकार से इनकी बयानबाजी जारी रहती है और वह किसी प्रकार से धर्म को केंद्रित रहती है तो साक्षी महराज पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। गौरतलब है कि इससे पहले बीजेपी सांसद ने जनसंख्या वृ़द्ध को लेकर विवादित बयान दिया था जिसमें उन्होंने धर्म विशेष पर आरोप लगाते हुए कहा था कि देश की जनसंख्या में तेजी से वृद्धि हो रही है इसके लिए वो लोग जिम्मेदार हैं जो 4 बीबी और 40 बच्चों की नीति अपनाते हैं।

Related posts

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पाकिस्तान में भी लहराया तिरंगा लगे भगवान राम के जयकारें..

Rozy Ali

राजनीति: बंद लिफाफे की क्या है कहानी, अखिलेश यादव ने भाजपा के घमासान पर कसा शायराना तंज

Pradeep Tiwari

महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने निकाला पैदल मार्च, केंद्र पर हमलावर हुए मरकाम

Saurabh