featured Breaking News खेल

राष्ट्रमंडल खेल : साइना ने स्वर्ण, सिंधु ने जीता रजत

saina राष्ट्रमंडल खेल : साइना ने स्वर्ण, सिंधु ने जीता रजत

गोल्ड कोस्ट: भारतीय दिग्गज महिला बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने रविवार को 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक हासिल किया। बैडमिंटन के महिला एकल के फाइनल में साइना ने हमवतन खिलाड़ी रियो ओलंपिक की रजत पदक विजेता पीवी सिंधु को मात दी। सिंधु को रजत पदक मिला।

 

saina राष्ट्रमंडल खेल : साइना ने स्वर्ण, सिंधु ने जीता रजत
Saina Nehwal & PV Sandhu

साइना ने सिंधु को 56 मिनट तक चले मुकाबले में 21-18, 23-21 हराकर स्वर्ण पर कब्जा किया। इस जीत के साथ ही वह राष्ट्रमंडल खेलों में दो स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी बन गई हैं। इससे पहले उन्होंने वर्ष 2010 में दिल्ली में आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों में भी स्वर्ण पदक अपने नाम किया था।
वहीं, सिंधु ने वर्ष 2014 में ग्लास्गो में आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक जीता था।

Related posts

अफगानिस्तान में पुलिस चौकी पर आतंकी हमला, 9 पुलिसकर्मियों की मौत

Breaking News

गोण्डा- 35 वर्षीय नाबालिग दलित किशोरी से दुष्कर्म, दूकान में बन्दकर किया दुष्कर्म

Breaking News

बेंगलुरु हादसा: मां-बाप की मौत, बच्ची को सरकार ने लिया गोद

Pradeep sharma