featured दुनिया

Russia-Ukraine War: रूस और यूक्रेन की शांति वार्ता आज, तुर्की के इस्तांबुल पहुंचा प्रतिनिधिमंडल

pic 1 Russia-Ukraine War: रूस और यूक्रेन की शांति वार्ता आज, तुर्की के इस्तांबुल पहुंचा प्रतिनिधिमंडल

Russia-Ukraine War: यूक्रेन और रूस के बीच जंग का आज 34वां दिन है। एक महीने से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी यूक्रेन में तबाही का मंजर जारी है।

ये भी पढ़ें :-

जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.3 रही तीव्रता

इस बीच तुर्की के इस्तांबुल में दोनों देशों के बीच बैठक होने वाली है। इस बातचीत को लेकर यूक्रेन का प्रतिनिधिमंडल तुर्की के इस्तांबुल पहुंच गया है। यूक्रेन की ओर से कहा गया है कि, हमारी प्राथमिकता युद्ध विराम होगी।

जेलेंस्की ने की शांति समझौते की पेशकश
इस बैठक से पहले यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की की ओर से शांति समझौते की पेशकश की गई है। जेलेंस्की सीधे पुतिन से बात करने की इच्छा जता चुके हैं। हालांकि, अभी तक क्रेमलिन की ओर से इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

पुतिन की मांग न मानें कंपनियां- जापान
वहीं, दूसरी ओर जापान सरकार की ओर से जापानी कंपनियों को निर्देश दिए गए हैं कि, वे पुतिन की मांग बिल्कुल न मानें। दरअसल, पुतिन ने गैस निर्यात के लिए रूबल में भुगतान करने के आदेश जारी किए हैं। वहीं जापान ने पांच अप्रैल से रूस को लक्जरी कारों, कीमती पत्थरों व अन्य सामानों के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया है।

Related posts

सुष्मिता सेन ने ऐसे तोड़ी रक्षा बंधन की पुरानी परंपरा, बेटियों के साथ किया ये काम

mohini kushwaha

ठंड जल्द देगी दस्तक, दो-तीन दिन में दिल्ली एनसीआर में गिरेगा तापमान

shipra saxena

MP: टीकाकरण महाअभियान का दूसरा चरण आज से शुरू, 10 लाख लोगों के वैक्सीनेशन का लक्ष्य

pratiyush chaubey