featured धर्म

30 अप्रैल 2023 का राशिफल, जानें आज का पंचांग, तिथि और राहुकाल

Aaj Ka Panchang

Aaj Ka Rashifal: 30 अप्रैल 2023 को रविवार है। रविवार का दिन सूर्यदेव को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से सूर्यदेव की पूजा- अर्चना की जाती है। तो आइए जानते हैं आज का राशिफल..

मेष
आज के दिन जातक को संतान सुख की प्राप्ति होगी। शाम का समय बच्चों के साथ व्यतीत होगा। रात के समय परिवार के साथ घर से बाहर भोजन करने का प्लान बनाएंगे। आज का दिन ऊर्जा से भरा हुआ रहेगा।

वृषभ
आज के दिन जातक रचनात्मक कार्यों में अपना समय व्यतीत करेंगे। आज अपनी दिनचर्या को लेकर सजग रहेंगे। महत्वपूर्ण कार्य को जल्दी करने की कोशिश करेंगे। आज व्यापार वृद्धि के योग है।

मिथुन
आज का दिन जातक का मिलाजुला फल देने वाला रहेगा। परिवार में माता के साथ वाद- विवाद हो सकता है। सलाह दी जाती है कि गुस्से पर नियंत्रण रखें। आज प्रॉपर्टी संबंधी कार्य मे अच्छा-खासा मुनाफा हो सकता है।

कर्क
आज कार्य की अधिकता रहने के कारण जातक खुद को तनावग्रस्त और चिड़चिड़ा महसूस करेंगे। अनावश्यक चीजों पर अधिक व्यय होगा। छोटी यात्रा सुकून देने वाली साबित होगी।

सिंह
आज जातक को अपने स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतने की आवश्यकता है। घर-गृहस्थी की चीजों पर आज अधिक धन व्यय हो सकता है। आज का दिन परिवार के साथ व्यतीत होगा।

कन्या
आज के दिन जातक शादी समारोह मे सम्मलित होंगे। आज का दिन घूमने-फिरने और मौज मस्ती की ओर आकर्षित रहेगा। जातक का वक्त हंसी-खुशी और सुकून भरा रहेगा। पुराने मित्रो के साथ मुलाकात होगी।

तुला
आज जातक धैर्य और निडरता के साथ कार्य करेंगे। आज समाज में मान-सम्मान में इजाफा होगा। सतर्क रहें। आज जातक को फिजुलखर्च से बचना चाहिए। शाम के समय परिवार के साथ समारोह में सम्मलित होंगे।

वृश्चिक
आज के दिन कार्य की अधिकता रहने के कारण तनाव महसूस कर सकते है। शाम के समय भविष्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं। परिवार के सदस्य के साथ वाद-विवाद हो सकता है। आपका प्रिय आज रोमांटिक मूड में होगा।

धनु
आज के दिन जातक अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। पेट दर्द से ग्रसित रह सकते हैं। आकस्मिक यात्रा में धन हानि हो सकती है। वाहन चलाते वक्त सावधानी बरतें। शाम का समय मनोरंजन के साधनों में व्यतीत हुआ।

मकर
आज आप अपने कार्य को लेकर सचेत रहेंगे और महत्वपूर्ण कार्य समय के पहले ही समाप्त कर लेंगे। आर्थिक रूप से आज का दिन मजबूत रहेगा। अधिक मुनाफा होने से मन प्रसन्न रहेगा।

कुम्भ
आज के दिन जातक को पुरानी चली आ रही शारीरिक बीमारी से राहत मिलने की संभावना है। आज करीबी रिश्तेदारों के घर जाना पड़ सकता है। मित्रों का साथ राहत देगा। पिता का सहयोग प्राप्त होगा। संतान के भविष्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं।

मीन
आज का दिन जातक का आर्थिक रूप से अच्छा रहने वाला है। दिन के मध्य में आकस्मिक धन लाभ होने से मन प्रसन्न रहेगा। अटके हुए कार्य में आज सफलता प्राप्त होगी। आज अपने प्रेमी के साथ वक्त बिताएंगे।

Aaj Ka Panchang: आज 30 अप्रैल 2023 रविवार , का दिन है। बैशाख मास की शुक्ल पक्ष दशमी तिथि 08:29 PM तक उपरांत एकादशी है । सूर्य – मीन राशि, योग-वृद्धि योग 11:16 AM तक, उसके बाद ध्रुव योग , करण- तैतिल 07:28 AM तक, बाद गर 08:29 PM तक, बाद वणिज है, आज का दिन बहुत ही शुभ फलदायक है। देखिए आज का पंचांग…

आज 30 अप्रैल का पंचांग

  • हिन्दू मास एवं वर्ष
  • शक सम्वत- 1945 शुभकृत्
  • विक्रम सम्वत- 2080
  • तिथि- दशमी तिथि 08:29 PM तक उपरांत एकादशी
  • नक्षत्र- आश्लेषा 12:47 PM तक उपरांत मघा
  • करण -गर और वणिज
  • पक्ष- शुक्ल पक्ष
  • योग-ध्रुव
  • वार- रविवार

आज सूर्योदय- सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय- 5:58 AM
  • सूर्यास्त–6:49 PM

आज चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

  • चन्द्रोदय- 2:13 PM 30 अप्रैल
  • चन्द्रास्त- 3:15 AM 1 मई
  • राहु काल – 09:11 AM से 10:48 AM तक

Related posts

Goldy Brar: मूसेवाला हत्याकांड का मास्टरमाइंड गैंगस्टर गोल्डी बराड़ कैलिफोर्निया से गिरफ्तार

Rahul

Madhya Pradesh: भोपाल से जमात-ए-मुजाहिद्दीन के 4 आतंकी गिरफ्तार, भारी मात्रा में विस्फोट बरामद

Rahul

यूपी में डेंगू और वायरल बुखार का कहर, फिरोजाबाद में अब तक 75 लोगों की गई जान

Rani Naqvi