featured देश

“10 लाख मुस्लिम महिलाओं ने ट्रिपल तलाक अभियान में दिया साथ”

burqa "10 लाख मुस्लिम महिलाओं ने ट्रिपल तलाक अभियान में दिया साथ"

सहारनपुर। यूपी में भाजपा के लिए विजय का पताका फहराकर अपने 14 साल के वनवास का अंत कर दिया और रविवार को देश के सबसे राज्य को अपना मुख्यमंत्री मिल जाएगा। वहीं ऐसी खबरें भी आई की विजय का शंखनाद फूंकने वाली भाजपा को तीन तलाक के मुद्दे पर मुस्लिम महिलाओं के खूब वोट हासिल किए जिसके बाद मुस्लिम महिलाएं अब तीन तलाक के मुद्दे पर खुलकर सामने आ गई है।

burqa "10 लाख मुस्लिम महिलाओं ने ट्रिपल तलाक अभियान में दिया साथ"

तीन तलाक के मुद्दे ने चुनाव के पहले और दौरान काफी लाइम लाइट में रहा यहां तक इन महिलाओं ने खुद देश की सबसे बड़ी अदालत का दरवाजा भी खटखटाया। लेकिन अब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े हुए मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने दावा किया है कि उन्हें बड़ी संख्या में मुस्लिम महिलाओं का समर्थन हासिल हुआ है। यहां तक की करीबन 10 लाख महिलाओं ने तीन तलाक के खिलाफ दायर की गई याचिका पर अपने हस्ताक्षर भी किए हैं।

यूपी की प्रचंड जीत में सबसे बड़ा योगदान:-

यहां पर ये जुरुर कह सकते है कि यूपी में भाजपा की प्रचंड जीत में सबसे बड़ा योगदान मुस्लिम महिलाओं का है जिन्होंने भाजपा को विजय और उनके विरोधियों को हार की धूल चटा दी। इसका जीता जागता उदाहरण महिलाओं का उठाया गया ये कदम है। दरअसल भाजपा ने चुनावी रण में ट्रिपल तलाक का मुद्दा जोर-शोर से उठाया वहीं अन्य पार्टियों ने वोट कटने के डर से इस मुद्दे पर चुप्पी साधने में ही भलाई समझी। और यहीं चुप्पी महिलाओं को भाजपा को करीब ले गई। नतीजा ये रहा कि भाजपा को जहां 15 फीसदी मुस्लिम महिलाओं ने वोट दिए यानि कि भाजपा ने मुस्लिम बहुल क्षेत्रों से 124 सीटों में से कुल 99 सीटें हासिल की।

बता दें कि कुरान के अनुसार पहली बार तलाक बोलने के बाद किसी भी व्यक्ति को तीन महीने अपने फैसले पर विचार-विमर्श करना होता है। इसके बाद भी उसका मन नहीं बदला तो वो 2 बार और तलाक बोलकर शादी से छुटकारा पा सकता है। हालांकि इस प्रथा को कई मुस्लिम देशों में बैन है लेकिन भारत में अभी भी इस प्रथा को माना जाता है।

Related posts

विश्व पुस्तक मेला : मेट्रो स्टेशन पर खरीद सकते हैं टिकट

Anuradha Singh

Govardhan: श्रीगिर्राज सेवा मित्र मण्डल ने गोवर्धन महाराज की दुग्धधार परिक्रमा, गिर्राजी को अर्पित किया छप्पन भोग

Rahul

कंगना रनौत ने इन अभिनेताओं की खून की जांच को लेकर PMO को किया ट्वीट

Samar Khan