Breaking News featured देश

अलीगढ़ में हमलावरों का आतंक, लूटपाट के साथ रेप की आशंका

crime अलीगढ़ में हमलावरों का आतंक, लूटपाट के साथ रेप की आशंका

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था दिन पर दिन बत्तर होती जा रही है। साल 2016 की शुरुआत में यूपी के बुलंदशहर में एक परिवार से लूटपाट और महिलाओं के साथ बलात्कार की घटना की गुत्थी अभी सुलझी नहीं थी कि आज अलीगढ़ से भी वैसे ही वारदात की खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक बीती रात अलीगढ़ के टप्पल के पास फार्म हाउस में बदमाशों ने करीब 5 घंटे तक लोगों को बंधक बनाया और मारपीट की। इसके साथ ही ये आशंका जताई जा रही है कि बदमाशों ने महिलाओं के साथ बलात्कार भी किया।

crime अलीगढ़ में हमलावरों का आतंक, लूटपाट के साथ रेप की आशंका

लूटपाट के साथ रेप की आशंका:-

दरअसल करीबन 6 हथियारंबद लोगों ने एक्सप्रेस-वे से सटे जिकरपुर के एक फार्म हाउस पर हमला किया। ये फार्म हाउस रिटायर्ड डीआईजी का है और यहां पर केयरटेकर का परिवार रहता है। हमलावरों ने इस परिवार को बंधक बनाया और लूटपाट की। इसके अलावा केयरटेकर की पत्नी और बेटी के साथ रेप किया हालांकि इसकी अभी तक पुष्टि नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि हमलावर ने 50 लाख रुपये के लूटपाट की योजना बनाई थी।

crime अलीगढ़ में हमलावरों का आतंक, लूटपाट के साथ रेप की आशंका

हमलावर को ये कहर यहीं नहीं रुका। उन्होंने इसके बाद यमुना एक्सप्रेस वे पर दिल्ली से लखनऊ जाने वाली बस जिसका टायर पंचर हो गया था उसमें घुस गए और यात्रियों को डराया धमकाया और लूटपाट की। हालांकि लूटपाट करने के बाद बदमाश वहां से फरार हो गए। ये घटना करीबन 6 से 7 घंटे तक चलती रही जिसकी पुलिस को भनक तक नहीं लगी।

Related posts

जल्द आने वाली हैं  ‘टॉयलेट: एक प्रेम कथा पार्ट-2’-अक्षय ने दी जानकारी

mohini kushwaha

रेप पीड़िता को जिंदा जलाने का प्रयास, लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल कालेज में भर्ती

Trinath Mishra

हाफिज की पार्टी को नहीं मिली मान्यता, पीईए ने खारिज किया आवेदन

Breaking News