उत्तराखंड राज्य

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत जनपदों का भ्रमण कर विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा

cm rawat 11 मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत जनपदों का भ्रमण कर विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत अब सभी जनपदों का भ्रमण कर जनपदवार विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री अपने भ्रमण के दौरान जिलास्तरीय अधिकारियों की बैठक लेंगे। इस बैठक में तहसील व विकास खण्ड स्तर के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं की भी समीक्षा की जायेगी। इन समीक्षा बैठकों में संबंधित जनपद के प्रभारी मंत्री तथा जनपद के सभी विधायकगण भी उपस्थित रहेंगे।

cm rawat 11 मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत जनपदों का भ्रमण कर विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा

जन समस्याओं की जानकारी प्राप्त कर उनका निवारण करेंगे

मुख्यमंत्री अपने भ्रमण के दौरान आम जनता से भेंट कर जन समस्याओं की जानकारी प्राप्त कर उनका निवारण करेंगे। अपने भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पार्टी पदाधिकारियों से भेंट कर विकास कार्यों की प्रगति का फीड बैक भी लेंगे। इस संबंध में मुख्यमंत्री के मुख्य निजी सचिव सुरेश चन्द्र जोशी ने बताया कि मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र जनपदों के भ्रमण कार्यक्रम के प्रथम चरण में दिनांक 11 अक्टूबर, 2018 को पौड़ी जनपद की समीक्षा कर रात्रि विश्राम पौड़ी में करेंगे, 13 अक्टूबर को चमोली के भ्रमण के दौरान रात्रि विश्राम चमोली में करेंगे तथा 20 अक्टूबर को अल्मोड़ा जनपद के भ्रमण के दौरान पहली बार आयोजित हो रहे।

अल्मोड़ा महोत्सव का भी शुभारम्भ करेंगे तथा रात्रि विश्राम अल्मोड़ा में ही करेंगे

वहीं अल्मोड़ा महोत्सव का भी शुभारम्भ करेंगे तथा रात्रि विश्राम अल्मोड़ा में ही करेंगे। मुख्यमंत्री 24 अक्टूबर को पिथौरागढ़ व चम्पावत के भ्रमण के दौरान रात्रि विश्राम चम्पावत में करेंगे जबकि 30 अक्टूबर को ऊधम सिंह नगर के भ्रमण पर के अवसर पर मुख्यमंत्री रात्रि विश्राम ऊधम सिंह नगर में करेंगे। मुख्यमंत्री के अन्य जनपदों के द्वितीय चरण का भ्रमण कार्यक्रम बाद में निर्धारित किये जायेंगे।

Related posts

बीवी ने बना कर दी काली चाय तो पति ने दिया तीन तलाक

Rani Naqvi

कोतवाली में घुसी भैंस ने दरोगा पर किया हमला, मचाया उत्पात

Samar Khan

हेमकुंड साहिब के कपाट एक जून से खुलेंगे, बर्फ की परतें हटाने में जुटी सेना

bharatkhabar