Breaking News featured दुनिया देश

रिपोर्ट- दुनियाभर में सबसे ज्यादा प्रवासी भारतीय, करीब 1.7 करोड़ कुल भारतीय

indian रिपोर्ट- दुनियाभर में सबसे ज्यादा प्रवासी भारतीय, करीब 1.7 करोड़ कुल भारतीय

नई दिल्ली। बेहतर जिंदगी और आजीविका कमाने के मामले भारतीय सबसे आगे है। एक रिपोर्ट में सामने आया है कि बेहतर जिंदगी की तलाश में सबसे ज्यादा भारतीय यूरोप के देशों में रह रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र की इंटरनेशनल माइग्रेशन रिपोर्ट-2017 के मुताबिक दुनियाभर में 25 करोड़ से अधिका प्रवासी रह रहे हैं,जिनमें सबसे सार्वाधिक 1.7 करोड़ संख्या भारतीयों की है। इसमें से 50 लाख भारतीय खाड़ी देशों में रह रहे हैं। indian रिपोर्ट- दुनियाभर में सबसे ज्यादा प्रवासी भारतीय, करीब 1.7 करोड़ कुल भारतीय

सर्वाधिक प्रवासियों की सूची में दूसरे स्थान पर मेक्सिको है। वर्ष 2000 के बाद से दुनिया में प्रवासियों की संख्या में 49 फीसद का इजाफा हुआ है।अंतरराष्ट्रीय पलायन 2030 के सतत विकास लक्ष्य के एजेंडे के लिए गंभीर चिंता का विषय है। सभी देशों को सुरक्षित, अनुशासित और नियमित प्रवासन सुनिश्चित करने की दिशा में काम करना होगा। रिपोर्ट के मुताबिक पलायन की वजह से कुछ देशों की आबादी तेजी से बढ़ रही है और कई देशों की जनसंख्या घट रही है।

 

2000 से 2015 के बीच उत्तरी अमेरिका की आबादी में 42 फीसद और ओशनिया की आबादी में 31 फीसद का इजाफा हुआ। यूरोप में प्रवासियों की संख्या घटने से वहां की आबादी में गिरावट दर्ज की गई।  प्रवासी भारतीय सबसे अधिक खाड़ी देशों में रह रहे हैं। संयुक्त अरब अमीरात में भारतीयों की संख्या 30 लाख है, वहीं सऊदी अरब में यह संख्या 20 लाख है। अमेरिका में भी 20 लाख प्रवासी भारतीय रहते हैं।

Related posts

गहलोत सरकार ने जारी किया आदेश, अब राजस्थान में भी ‘पटाखों’ पर लगा बैन

Kalpana Chauhan

तेजप्रताप के विवादित बयान पर नितीश कुमार ने फिर कसा तंज, किया एक और ट्विट

Rani Naqvi

31 दिसम्बर को मेट्रो से करना चाहते हैं सफर, तो जरुर पढ़ें यह खबर

Rahul srivastava