धर्म

जुलाई महीने में आएंगे कई खास व्रत और त्यौहार , देखें पूरी लिस्ट

shivaratri 1 1 जुलाई महीने में आएंगे कई खास व्रत और त्यौहार , देखें पूरी लिस्ट
जुलाई का महीना शुरू होने में कुछ ही दिन बाकी हैं।  ऐसे में जुलाई माह में कई खास व्रत और त्योहार आएंगे। हिंदू पंचांग के अनुसार जुलाई 2021 में कई प्रमुख व्रत और त्योहार पड़ रहे हैं।
जुलाई महीने की शुरुआत योगिनी एकादशी, श्री जगन्नाथ रथयात्रा, देवशयनी एकादशी से लेकर गुरु पूर्णिमा जैसे व्रत-त्योहारों से होगी। हिन्दू पंचांग के अनुसार आइए जानते हैं जुलाई महीने में कौन से व्रत और त्योहार पड़ रहे हैं।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जुलाई के इस महीने को धार्मिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस महीने में चतुर्मास का आरंभ होगा। इसके अलावा वर्षा ऋतु का आगमन भी इसी महीने से हो रहा है। आषाढ़ मास के शुक्‍ल पक्ष की एकादशी तिथि यानी देवशयनी एकादशी से 4 माह के लिए श्रीहरि विष्णु योगनिद्रा मे चले जाते हैं। इसलिए अगले चार माह तक शुभ कार्य वर्जित हो जाते हैं। इसके बाद देवउठनी एकादशी के दिन से विवाह जैसे मांगलिक कार्यों की शुरूआत हो जाती है।
जुलाई का महीना भगवान शिव के भक्तों के लिए भी खास रहने वाला है। क्योंकि इस महीने से सावन के महीने की शुरुआत भी हो रही है। ऐसे में हिन्दू पंचांग के अनुसार आइए जानते हैं जुलाई महीने में कौन से व्रत और त्योहार पड़ रहे हैं।
01 जुलाई 2021: कालाष्टमी
05 जुलाई 2021: योगिनी एकादशी
07 जुलाई 2021: प्रदोष व्रत
08 जुलाई 2021: मासिक शिवरात्रि
09 जुलाई 2021: आषाढ़ अमावस्या
11 जुलाई 2021: आषाढ़ शुक्ल पक्ष तथा गुप्त नवरात्रि प्रारंभ तिथि- गुप्त नवरात्रि 11 जुलाई 2021 से प्रारंभ हो रही है जिसका समापन 18 जुलाई 2021 को होगा । इस पर्व में मां शक्ति की आराधना विधि-विधान से की जाती है।
12 जुलाई, सोमवार: जगन्नाथ रथ यात्रा
13 जुलाई 2021: विनायक चतुर्थी
15 जुलाई 2021: स्कंद षष्ठी
16 जुलाई 2021: मां ताप्ती जयंती और कर्क संक्रांत‍ि
20 जुलाई 2021: देवशयनी एकादशी, ईद-उल-अजहा
21 जुलाई 2021: प्रदोष व्रत
24 जुलाई 2021: गुरु पूर्णिमा, आषाढ़ पूर्णिमा
26 जुलाई 2021: श्रावण मास का पहला सोमवार
27 जुलाई 2021: संकष्टी चतुर्थी
30 जुलाई 2021: शीतला सप्तमी व्रत
31 जुलाई 2021: कालाष्टम

Related posts

Aaj Ka Panchang: जानिए 21 अगस्त 2022 का पंचांग, तिथि और राहुकाल का समय

Rahul

ओणम की पूर्व संध्या पर भारत के उपराष्ट्रपति ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं

Trinath Mishra

देशभर में मनाया जा रहा है रौशनी का त्योहार…ऐसे करें पूजा

shipra saxena