लाइफस्टाइल featured

इस वजह से होती है महिलाएं रिश्तें में insecure

16 23 इस वजह से होती है महिलाएं रिश्तें में insecure

नई दिल्ली। आमतौर पर महिलाएं अपने रिश्तों को लेकर पुरुषों से ज्यादा गंभीर होती है। और इसलिए वो जब किसी के साथ रिलेशनशिप में होती है तो वो उस रिश्तें को लेकर काफी जल्दी असुरक्षित महसूस करने लगती है। आमतौर पर असुरक्षित महसूस करने की वजह से वो अपने पार्टनर से लड़ाई भी करने लगती है तमाम सवाल भी करती है। जिसकी वजह से लड़को का कहना होता है कि महिलाओं को समझना बहुत ही कठिन है। ये सही भी होता है पर वो ऐसा अपने रिश्तें में असुरक्षित महसूस होने की वजह से करती है तो आज हम आपको यही बताने वाले है कि ऐसे कौन से कारण होते है जिसकी वजह से कोई भी महिला अपने रिश्ते में असुरक्षित महसूस करती है

16 23 इस वजह से होती है महिलाएं रिश्तें में insecure

 

उनके लिए बड़े-बड़े काम नहीं बल्कि रोज़मर्रा की छोटी सी बात जैसे उनका हाथ थामना, वॉक परजाना, दूसरों के सामने उसकी तारीफ़ करना उन्हें एक ख़ूबसूरत एहसास कराती है। ऐसी ही छोटी-छोटी चीज़ें कर आप उन्हें सुरक्षित महसूस करा सकते हैं। कभी-कभी रिश्तों में आई असुरक्षा की भावना दो लोगों के बीच की दूरी बढ़ा सकती है। इससे पहले की हालात बेक़ाबू हो जाएं आपको अपनी प्रेमिका की असुरक्षा के पीछे की इस भावना को जानने और इसे दूर करने की ज़रूरत है।

पुरानी प्रेमिका से संपर्क

अगर आपकी कोई पुरानी प्रेमिका है जिसके संपर्क में अभी भी आप हैा तो ये चीज किसी भी महिला को असुरक्षा की भावना में डाल देता है। जब कि आप एक रिलेशनशिप में हैं तो आपका अपनी पूर्व से बात करना आपकी प्रेमिका के लिए चिंता का कारण बन सकता है। अगर आपने अपनी पूर्व के साथ शारीरिक संबंध बनाए थे या आप दोनों काफ़ी अंतरंग संबंध में थे यह बात भी आपकी प्रेमिका को परेशान कर सकती है।

अनदेखा करना

अगर आप उन्हें अनदेखा करते हैं? तो ये भी असुरक्षा का कारण बन सकता है क्योकि कोई भी इंसान ख़ुद को अनदेखा करना बर्दाश्त नहीं कर सकता और अगर बात किसी महिला की हो तो वह इस बात को भुला ही नहीं सकती। इससे उनके मन में असुरक्षा की भावना जन्म लेती है। एक महिला को नज़रअंदाज़ करने से उसके मन में अपनी ईमानदारी को लेकर सवाल खड़े होते हैं। जब वह अपने आप से सवाल करना बंद कर देती है तो उसके मन में अपने रिश्तों को लेकर सवाल खड़े होते हैं।

रिश्तें में धोखा खाना

अगर आपकी पार्टनर को पहले कभी किसी से रिश्तें में धोखा मिला है तो ये भी कारण होता है उनके असुरक्षित होने का क्योकि अगर पूर्व में आपकी प्रेमिका ने रिश्ते में धोखा खाया है तो अपने पुराने अनुभव को वह क़तई भी दोहराना नहीं चाहेगी। वह बार-बार इस बात पर ध्यान देगी ताकि उसे फिर से धोखा ना खाना पड़े क्योंकि दिल का रिश्ता दिलों का मिलन होता है। किसी भी रिश्ते के असफल होने के पीछे धोखा सबसे आम कारण होता है। यह सबसे बुरी चीज़ है जो किसी के भी साथ हो सकती है लेकिन जब यह एक महिला के साथ होती है तो वह बिखर जाती है, क्योंकि उसे लगता है कि जो प्यार और विश्वास उसने अपने रिश्ते को पूरा करने के लिए दिया था वह रिश्ते को बेहतर नहीं बना पाया।

भरोसा और विश्वास तोड़ना

भरोसा और विश्वास हर महिला के पास विश्वास का एक आंतरिक चक्र होता है और जब वे रिश्ते में आती हैं, तो अपने प्रेमी को उस चक्र के अंदर चलने देती हैं। उसका विश्वास अपने प्रेमी के लिए इतना मज़बूत होता है कि वह अपने सारे राज़ उसके सामने खोल कर रख देती है। वह अपने साथी पर भरोसा करती है इस वजह से उसे सबकुछ बताती है। भरोसा टूटने पर वह ख़ुद को असुरक्षित महसूस करती है। कभी भी किसी महिला के विश्वास को ना तोड़ें ऐसा करने पर आपको उसके कोप का भाजन बनना पड़ सकता है।

बातें छिपाना

किसी भी रिश्तें में सभी बातें बताना काफी जरुरी होता है और मुख्य रुप से वो बातें जो आपके रिश्ते को कमजोर बना सकती है अगर आप ऐसी बातों को अपनी पार्टनर से छिपाते है तो वो इसे लेकर असुरक्षित होने लगेंगी। अगर आप भी अपने पार्टनर से कुछ छुपाते हैं तो ऐसा ना करें। उससे कुछ भी ना छुपाएं और खुल कर बात करें। एक दूसरे का राज़दार बनना एक अच्छे रिश्ते की निशानी है। महिलाएं बहुत सहज होती हैं और वे तुरंत इस बात का अंदाज़ा लगा लेती हैं कि आप उनसे कुछ छुपा रहे हैं। ये सबसे आम वजहें हैं जिनके कारण महिलाएं रिश्ते में ख़ुद को असुरक्षित महसूस करती हैं।

यदि आप उसके दिमाग़ में असुरक्षा का ज़हर घोल रहे हैं तो सचेत हो जाएं और अपने रिश्ते के बारे में एक बार फिर से सोचें। ऐसा करके आप अपने और अपनी प्रेमिका के लिए एक बेहतर रिश्ते का विकल्प तैयार कर सकेंगे, जहां उसके दिमाग़ में असुरक्षा के भाव नहीं पैदा हो सकेंगे।तो अगर आपकी पार्टनर भी असुरक्षित महसूस करती है तो आप इन चीजों में से कुछ ना करें क्योकि ये आपके रिश्ते को कमजोर बना सकता है।

Related posts

एक तरफा प्यार में नाकामयाबी मिलने पर, ले ली नाबालिग की जान

Kalpana Chauhan

कश्मीर में चार दिनों से सात आतंकी मारे गए चार आतंकी कमांडर ढेर किए..

Rozy Ali

मैरिटल रेप को लेकर सुषमा स्वराज के पति के ट्वीट पर कविता कृष्णन का पलटवार

piyush shukla