featured यूपी

अयोध्या में रामायण कॉन्क्लेव का शुभारम्भ करेंगे राष्ट्रपति

रामायण कॉन्क्लेव का शुभारम्भ करेंगे रामनाथ कोविद

लखनऊ। भारत के राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद 29 अगस्त, 2021 को अयोध्या में रामायण कॉन्क्लेव का शुभारम्भ करेंगे। राष्ट्रपति अयोध्या में पर्यटन विकास की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास भी करेंगे। इस आयोजन में राज्यपाल आनंदीबेन पटेेल तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सम्मिलित होंगे।

उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री डा. नीलकंठ तिवारी ने बताया कि 29 अगस्त से आरम्भ होकर रामायण कॉन्क्लेव 01 नवम्बर, 2021 तक आयोजित किया जाएगा। रामायण कॉन्क्लेव विभिन्न तिथियों पर अलग-अलग चरणों में प्रदेश के विभिन्न स्थानों में सम्पन्न किया जाएगा। इनमें अयोध्या, गोरखपुर, बलिया, वाराणसी, विन्ध्याचल, चित्रकूट, ललितपुर, श्रृंग्वेरपुर, बिठूर, बिजनौर, बरेली, गाजियाबाद, मथुरा, गढ़मुक्तेश्वर, सहारनपुर तथा लखनऊ सम्मिलित हैं।

रामायण कॉन्क्लेव में प्रातःकालीन सत्र में विशिष्ट कथावाचकों तथा रामायण के विद्वानों द्वारा रामायण के विभिन्न प्रसंगों पर सारगर्भित व्याख्यान एवं विचार-विमर्श होंगे। सायंकालीन सत्र में रामायण एवं रामकथा से सम्बन्धित उच्चस्तरीय सांस्कृतिक प्रस्तुतियां सम्पन्न होंगी। रामलीला एवं लोक बोलियांे के कवि सम्मेलनों के माध्यम से रामकथा के विभिन्न सन्दर्भों को प्रस्तुत किया जाएगा।

Related posts

जम्मू-कश्मीर के नौशेरा में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़, 2 जवान शहीद

Rani Naqvi

यूरोपियन और अमेरिकन की तुलना में पांच गुना अधिक ब्लैक कार्बन के शिकार हैं दिल्ली वाले

Rani Naqvi

खरीदारी करते समय मिलावटी रंगों की कैसे करें पहचान, होली में त्वचा का रखें ख्याल

Aditya Mishra