राजस्थान

Rajasthan: भरतपुर में दो गुटों में पथराव के बाद स्थिति तनावपूर्ण, धारा 144 लागू, पुलिस बल तैनात

photo 2022 05 09 23 16 31 Rajasthan: भरतपुर में दो गुटों में पथराव के बाद स्थिति तनावपूर्ण, धारा 144 लागू, पुलिस बल तैनात

Rajasthan: भरतपुर के बुध की हाट में दो पक्षों के बीच पथराव के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई। जिसके बाद जिला कलेक्टर ने मंगलवार देर रात से भरतपुर में धारा 144 लागू कर दी है। वहीं घटना प्रभावित क्षेत्रों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

ये भी पढ़ें :-

Uttarakhand Corona Update: उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे में मिले 18 नए कोरोना केस, 35 मरीज हुए स्वस्थ

जिले में धारा 144 लागू होने के बाद किसी भी प्रकार के जुलूस, रैली और भीड़भाड़ वाले धार्मिक आयोजन करने से पहले जिला प्रशासन की अनुमति लेनी पड़ेगी। अगर कोई व्यक्ति अपने घर की छत, दुकान या मकान परिसर में पत्थर या बोतल आदि का संग्रह करते पाया गया तो उसपर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

क्या है मामला
बुध की हाट क्षेत्र में सोमवार की देर रात दो समुदाय आपस में भिड़ गए। जिसके बाद दोनों पक्षों ने जमकर एक दूसरे पर पत्थर और कांच की बोतलों से हमला कर दिया। हमले में एक राहगीर घायल हो गया। जानकारी के अनुसार 2013 में भी दोनों समुदायों के बीच झगड़ा हुआ था।

इसी मामले के पांच आरोपी सोमवार को बरी होकर घर आए थे। ऐसे में वे लोग जश्न मना रहे थे। आरोप है कि उन्होंने डीजे और ढोल बजवाए और दूसरे पक्ष को चैलेंज किया। उसके बाद उन्होंने दूसरे पक्ष के घरों पर कांच की बोतलें फेंकना शुरू कर दिया। जिसके बाद दूसरे पक्ष ने भी पत्थरबाजी की।

14 लोग गिरफ्तार
दोनों पक्षों में करीब आधा घंटे तक पत्थरबाजी हुई। लोगों ने इस विवाद के चलते एक धार्मिक स्थल पर भी पथराव कर दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों के 31 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर 14 लोगों को गिरफ्तार किया है।

Related posts

धौलपुर बस स्टैंड पर बम की खबर से हड़कंप

Saurabh

आरबीआई का एक लाख कार्मिकों को तोहफा, बढ़ाया मानदेय

Anuradha Singh

Rajasthan News: फलसूंड में फिर से मिल रहे संक्रमित, गाइडलाइन की उड़ाई जा रही धज्जियां

Saurabh