featured राजस्थान

राजस्थान: अब 24 मार्च से शुरू होंगी 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाएं, जानिए क्या है कारण?

exam 1 राजस्थान: अब 24 मार्च से शुरू होंगी 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाएं, जानिए क्या है कारण?

राजस्थान में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाएं अब 24 मार्च से शुरू होंगी। वहीं रेगुलर स्टूडेंट्स के प्रैक्टिकल 15 से 28 फरवरी और प्राइवेट के 21 से 28 फरवरी के बीच होंगे। पहले बोर्ड परीक्षाएं 3 मार्च से शुरू होनी थी।

24 मार्च से शुरू होंगी 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाएं

राजस्थान में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाएं अब 24 मार्च से शुरू होंगी। वहीं रेगुलर स्टूडेंट्स के प्रैक्टिकल 15 से 28 फरवरी और प्राइवेट के 21 से 28 फरवरी के बीच होंगे। पहले बोर्ड परीक्षाएं 3 मार्च से शुरू होनी थी। लेकिन अब इसका शेड्यूल चेंज कर दिया गया है। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड जल्द परीक्षाओं का रिवाइज्ड टाइम टेबल जारी करेगा। शिक्षा मंत्री डॉ. बीडी कल्ला ने विधानसभा में के चलते सत्र में ही बोर्ड परीक्षाएं आगे खिसकाने की घोषणा की।

कोरोना के कारण अब बोर्ड परीक्षाओं की तारीख बदली गई

राजस्थान सरकार ने हाल ही में कोरोना की पाबंदियों में छूट दी है। जनवरी में प्रदेश भर के शहरी स्कूल कोरोना के कारण बंद किए गए थे। लेकिन एक फरवरी से फिर से स्कूल खोल दिए गए थे। अब एक बार फिर कोरोना के चलते परीक्षाएं आगे बढ़ दी गई हैं। शिक्षा मंत्री डॉ. बीडी कल्ला ने विधानसभा में कहा कि कोरोना के कारण अब बोर्ड परीक्षाएं 3 की जगह 24 मार्च से शुरू होंगी। रेगुलर स्टूडेंट्स के प्रैक्टिकल 15 से 28 फरवरी और प्राइवेट के 21 से 28 फरवरी के बीच होंगे।

Related posts

जाधव मामले के बाद भारत से पाक ने मांगी अपने सैन्य अफसर की जानकारी

Rani Naqvi

नेपाल में वामपंथी गठबंधन का लहराया परचम, अब तक 89 सीटों के परिणाम घोषित

Breaking News

जाधव से मिले पत्नी और मां, बीच में रही कांच की दीवार, इंटरकॉम के जरिए हुई बात

Breaking News