featured राजस्थान

सीएम गहलोत की नई टीम तैयार, जानिए, किसको मिला कौन सा विभाग, कौन संभालेगा शिक्षा-स्वास्थ्य की जिम्मेदारी

Ashok Gehlot 1 सीएम गहलोत की नई टीम तैयार, जानिए, किसको मिला कौन सा विभाग, कौन संभालेगा शिक्षा-स्वास्थ्य की जिम्मेदारी

राजस्थान सरकार ने मंत्रियों को विभागों का बंटवारा कर दिया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अहम विभाग अपने पास ही रखे हैं। इस बार भी प्रदेश में कानून व्यवस्था की कमान सीएम गहलोत ने खुद संभाली है।

राजस्थान कैबिनेट विस्तार के बाद विभागों का बंटवारा एक नई चुनौती - News  Nation

सीएम गहलोत ने किया विभागों का बंटवारा

राजस्थान सरकार ने मंत्रियों को विभागों का बंटवारा कर दिया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अहम विभाग अपने पास ही रखे हैं। इस बार भी प्रदेश में कानून व्यवस्था की कमान सीएम गहलोत ने खुद संभाली है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गृहमंत्रालय, वित्त मंत्रालय, और रक्षा मंत्रालय अपने पास ही रखा है। वहीं जीएडी, कैबिनेट सैक्रेटरी, डीपीआर का प्रभार भी सीएम के पास ही है। वहीं शिक्षा मंत्री डॉ बीडी कल्ला को बनाया गया है। स्वास्थ्य महकमे की जिम्मेदारी परसादीलाल मीणा को सौंपी गई है।

ये भी पढ़ें:-

पंजाब: ‘आप’ का नया सियासी दांव, केजरीवाल का वादा- महिलाओं को देंगे हर महीने 1-1 हजार रुपये

प्रतापसिंह खाचरियावास खाद्य आपूर्ति विभाग देखेंगे

डॉ महेश जोशी को PHED मंत्री बनाया गया। रमेश मीणा पंचायती राज मंत्री बने हैं। इसके साथ ही हेमाराम चौधरी वन मंत्री, टीकाराम जूली सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री, उदयलाल आजंना सहकारिता मंत्री बनाए गए हैं। वहीं शांति धारीवाल के पास UDH मंत्रालय बरकरार है। रामलाल जाट को राजस्व मंत्री बनाया गया है। भजनलाल जाटव PWD मिनिस्टर, प्रतापसिंह खाचरियावास को अब परिवहन विभाग की बजाय खाद्य आपूर्ति विभाग दे दिया गया है।

भंवर सिंह भाटी को बनाया गया ऊर्जा मंत्री

पर्यटन मंत्रालय का चार्ज विश्वेंद्र सिंह को दिया गया है। जाहिदा खान को साइंस और टेक्नॉलॉजी राज्य मंत्री बनाया गया है। राजेंद्र सिंह गुढा को सैनिक कल्याण राज्य मंत्री बनाया गया है। बृजेंद्र ओला को परिवहन राज्य मंत्री का स्वतंत्र प्रभार दिया गया है। साथ ही अर्जुन सिंह बामनिया को जनजाति विकास स्वतंत्र प्रभारी पीएचईडी और भूजल राज्यमंत्री, अशोक चांदना खेल स्वतंत्र प्रभार, डीआईपीआर राज्यमंत्री, भंवर सिंह भाटी ऊर्जा स्वतंत्र प्रभार, जल संसाधन आईजीएनपी मंत्री बनाए गए हैं।

जाहिदा बेगम को विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग स्वतंत्र प्रभार

राजेंद्र सिंह यादव को उच्च शिक्षा स्वतंत्र प्रभार मोटर गैराज भाषा पुस्तकालय विभाग गृह व न्याय, सुभाष गर्ग तकनीकी शिक्षा आयुर्वेदिक स्वतंत्र प्रभार, जन अभियोग निराकरण कृषि सिंचित क्षेत्र विकास, सुखराम विश्नोई श्रम फैक्ट्री एंड ब्वॉयलर विभाग, राजस्व, बृजेंद्र ओला परिवहन व सड़क सुरक्षा विभाग स्वतंत्र प्रभार, मुरारी लाल मीणा कृषि विपणन स्वतंत्र प्रभार, पर्यटन नागरिक उड्डयन, राजेंद्र गुढ़ा सैनिक कल्याण स्वतंत्र प्रभार होमगार्ड व सिविल डिफेंस स्वतंत्र प्रभार तो जाहिदा बेगम विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग स्वतंत्र प्रभार की जिम्मेदारी संभालेंगी।

Related posts

हिंदू एकता महाकुंभ में मोहन भागवत ने लोगों को दिलाया संकल्प, कहा- किसी हिंदू को धर्म से विमुख न होने दें

Saurabh

सपा विधायक बोला भाजपा समर्थित दुकानदारों से न खरीदें सामान, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

bharatkhabar

ISIS की तर्ज पर बने मॉड्यूल हरकत उल हर्ब ए इस्लाम के लिए झंडा बनाने वाले लोगों से NIA की पूछताछ

Rani Naqvi